Karbonn Is Back: मार्केट में आते ही कार्बन ने मचाया भौकाल! आया तगड़ी बैटरी और लुक वाला नया फोन, कीमत सिर्फ...
Karbonn ने भारत में लॉन्च की नई Rebel सीरीज! जानिए Rebel और Rebel Pro की कीमत, फीचर्स और Amazon ऑफर्स की पूरी डिटेल्स...
Karbonn ने एक बार फिर से धमाकेदार वापसी कर ली है. कंपनी ने अपना नया मंत्र “Don’t Follow. Just Rebel.” देते हुए अपनी बिल्कुल नई Rebel स्मार्टफोन सीरीज भारत में उतार दी है. इस लाइनअप में Karbonn Rebel, Rebel Pro और आने वाले Rebel 5G को शामिल किया गया है, जो सीधे तौर पर आज की नई जनरेशन को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स...
Amazon पर एक्सक्लूसिव एंट्री और शानदार ऑफर्स
Karbonn Rebel और Rebel Pro को कंपनी ने Amazon Specials के रूप में लॉन्च किया है. यानी आप इन्हें सीधे Amazon.in से घर बैठे आसानी से खरीद सकते हैं. अमेज़न के स्मार्टफोन कैटेगरी लीडर तनमय शाह ने भी इस पार्टनरशिप पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सीरीज उन ग्राहकों के लिए एकदम परफेक्ट है जो कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स की तलाश में रहते हैं. कंपनी ने इन फोन्स की शुरुआती कीमत और बैंक ऑफर्स को भी बहुत ही शानदार रखा है ताकि हर मिड-क्लास यूजर की पहुंच में यह आसानी से आ सकें.
Karbonn Rebel - लंबी बैटरी लाइफ
इस फोन में आपको एक विशाल 7000mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है जो आसानी से दो दिन तक का बैकअप निकाल सकती है. इसके साथ ही इसमें 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. फोन में MediaTek G81 प्रोसेसर दिया गया है और यह लेटेस्ट Android 16 पर रन करता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का AI कैमरा मिलता है, जो आपकी रोजमर्रा की पिक्स के लिए काफी बढ़िया है. यह तीन अलग-अलग कलर्स में उपलब्ध कराया गया है.
Karbonn Rebel Pro - स्टाइलिश लुक
इसमें आपको सुपर-स्मूथ 120Hz का डिस्प्ले मिलता है जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का मजा दोगुना हो जाता है. इसके रियर में ट्रिपल-RING डिजाइन वाला 64MP का AI डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी और MediaTek G81 प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर काम करता है और सबसे खास बात यह है कि यह Cherry Red समेत कुल चार आकर्षक रंगों में उपलब्ध है.
कीमत और बैंक ऑफर्स
अगर आप Rebel Pro खरीदते हैं तो इसकी MRP 14,999 रुपये है, लेकिन लॉन्च प्राइस के तहत यह 12,499 रुपये में मिलेगा. इसके अलावा बैंक ऑफर का 1,000 रुपये का डिस्काउंट लगाने के बाद इसकी नेट इफेक्टिव प्राइस सिर्फ 11,499 रुपये रह जाती है. वहीं दूसरी ओर, Karbonn Rebel का लॉन्च प्राइस 11,999 रुपये है और बैंक ऑफर के बाद यह आपको महज 10,999 रुपये में मिल जाएगा.