SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फिर धमाल मचाने आ रहा दुनिया का सबसे पतला iPhone! क्या मिलेंगे 2 कैमरे? सामने आई LEAK PHOTO

iPhone Air 2 की डमी यूनिट सामने आई है, जिसमें स्लिम कैमरा बार के साथ नया ड्यूल-कैमरा डिजाइन, 48MP सेंसर्स और बड़ी बैटरी की झलक दिखी है.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Nov 24, 2026, 13:39 IST | Updated: Nov 24, 2026, 13:45 IST
Image Credit: iPhone Air 2 की डमी यूनिट सामने आई है.
Join

एप्पल ने पिछले साल सितंबर में जब अपना अल्ट्रा-थिन iPhone Air पेश किया था, तो उसके पतले डिजाइन ने हर किसी का ध्यान खींचा था. हालांकि इस साल हमें इसका अगला वर्जन देखने को नहीं मिला, लेकिन अब चर्चाएं तेज हैं कि फरवरी-मार्च 2027 में स्टैंडर्ड iPhone 18 के साथ iPhone Air 2 भी मार्केट में एंट्री मार सकता है.

लॉन्च से पहले ही इस फोन को लेकर लीक्स और अफवाहों का बाजार गर्म है. ताजा लीक में इस आने वाले फोन की डमी यूनिट सामने आई है, जिससे इसके संभावित डिजाइन और सबसे बड़े अपग्रेड की साफ झलक मिल गई है. आइए जानते हैं कि इस नई तस्वीर में क्या खास दिखा है और iPhone Air 2 में क्या-क्या नया मिलने की उम्मीद है.

डमी यूनिट की तस्वीर में दिखा नया ड्यूल-कैमरा सेटअप
मशहूर टिप्स्टर सोनी डिकसन (Sonny Dickson), जो अक्सर एप्पल से जुड़ी सटीक जानकारियां शेयर करते रहते हैं, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर पोस्ट की है. इस फोटो में iPhone Air 2 की डमी यूनिट स्टैंडर्ड iPhone 18 के ठीक बगल में रखी नजर आ रही है. तस्वीर देखने पर पता चलता है कि iPhone 18 का लुक काफी हद तक iPhone 17 जैसा ही है, जिसमें वर्टिकल यानी ऊपर-नीचे लगे कैमरे दिखाई दे रहे हैं.

वहीं दूसरी तरफ iPhone Air 2 में पहले जेनरेशन वाले iPhone Air की तरह ही सिग्नेचर स्लिम कैमरा बार देखने को मिल रहा है. लेकिन इसमें सबसे बड़ा और खुशी देने वाला बदलाव कैमरों की संख्या का है. पिछले मॉडल में जहां सिर्फ एक ही कैमरा सेंसर दिया गया था, वहीं iPhone Air 2 की डमी यूनिट में साफ तौर पर ड्यूल-कैमरा सेटअप नजर आ रहा है.

48MP के दो कैमरे देंगे फोटोग्राफी को नया अंदाज
लीक्स के मुताबिक, एप्पल इस बार कैमरा डिपार्टमेंट में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है. iPhone Air 2 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और इसके साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलने की उम्मीद है. पहले मॉडल में सिर्फ एक 48MP कैमरा होने की वजह से यूजर्स को कई बार फोटोग्राफी में कमी महसूस होती थी, जिसे अब दूर किया जा रहा है.

अल्ट्रा-वाइड लेंस जुड़ने से ग्रुप फोटोज लेना और खूबसूरत लैंडस्केप शॉट्स कैप्चर करना काफी आसान हो जाएगा. हालांकि यह भी सच है कि कैमरा क्वालिटी के मामले में यह अभी भी दूसरे फ्लैगशिप फोन्स से थोड़ा पीछे रह सकता है, क्योंकि बाकी बड़े फोन्स में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस जैसे एडवांस विकल्प मिलते हैं.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में क्या होगा खास
अगर स्क्रीन की बात करें तो iPhone Air 2 में 6.55 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. डिस्प्ले के ये स्पेसिफिकेशंस काफी हद तक पहले वाले iPhone Air जैसे ही हैं, यानी स्मूथ स्क्रॉलिंग और शार्प विजुअल्स का अनुभव बरकरार रहेगा.

परफॉर्मेंस को दमदार बनाने के लिए एप्पल इसमें अपना नया A20-सीरीज चिपसेट इस्तेमाल कर सकता है. यह पिछले मॉडल में दिए गए A19 Pro चिप के मुकाबले एक बड़ा जेनरेशनल अपग्रेड होगा, जिससे फोन की स्पीड और एफिशिएंसी दोनों बेहतर होंगी.

पतली बॉडी के साथ बैटरी कितनी बड़ी होगी
पतले फोन की सबसे बड़ी चुनौती हमेशा उसकी बैटरी लाइफ होती है. रिपोर्ट्स की मानें तो सेकेंडरी कैमरे के अलावा iPhone Air 2 में पहले से बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है, जिसकी क्षमता करीब 3,500mAh या उससे थोड़ी ज्यादा होने की बात कही जा रही है. यह पिछले मॉडल की 3,149mAh बैटरी के मुकाबले निश्चित रूप से एक सुधार है.

लेकिन अगर आज के दौर के बाकी प्रतिद्वंद्वी फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से तुलना करें, जहां कई ब्रांड्स 8,000mAh तक की बैटरी दे रहे हैं, तो यह साइज अभी भी काफी छोटा लगता है. ऐसे में हेवी यूजर्स को बैटरी बैकअप को लेकर थोड़ा संभलकर चलना पड़ सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES