SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शख्स ने चाय की भगोनी में डाल दिया iPhone Duo, उबालने के बाद निकाला बाहर तो ऐसा था हाल; सामने आया VIDEO

एक यूट्यूबर ने एप्पल के सबसे महंगे फोल्डेबल iPhone Duo को गैस पर खौलती चाय में उबाल दिया. जानिए 60 सेकंड तक उबलने के बाद भी फोन बचा या नहीं और इस खतरनाक टेस्ट का क्या नतीजा निकला.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Oct 26, 2026, 10:24 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 10:32 AM IST
Image Credit: शख्स ने Apple iPhone Duo को गैस पर खौलती चाय में उबाल दिया.
Join

आज के समय में सोशल मीडिया पर लाइक्स, कमेंट्स और व्यूज पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को पूरी तरह तैयार रहते हैं. एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूट्यूबर ने एप्पल के सबसे महंगे और पहले फोल्डेबल आईफोन को सेफ रखने या उसकी हिफाजत करने के बजाय सीधे गैस चूल्हे पर खौलती हुई चाय की भगोनी में डुबो दिया. फोन की मजबूती यानी ड्यूरेबिलिटी चेक करने के नाम पर किए गए इस खतरनाक एक्सपेरिमेंट को देखकर हर कोई भौचक्का रह गया है.

हाल ही में एप्पल ने अपना सबसे महंगा और पहला फोल्डेबल आईफोन मार्केट में उतारा है, जिसके चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं. जब भी कोई नया, चमकीला और महंगा गैजेट लॉन्च होता है, तो दुनिया भर के कंटेंट क्रिएटर्स उसकी मजबूती चेक करने के लिए तरह-तरह के नायाब और खतरनाक हथकंडे अपनाते हैं. इसी कड़ी में एक भारतीय यूट्यूबर ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे देखकर किसी भी आम इंसान का दिल दहल जाएगा और वे सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है.

गैस पर चढ़ी चाय और उसमें कूद पड़ा आईफोन
गुप्ता इंफोर्मेशन सिस्टम नाम के एक पॉपुलर यूट्यूब चैनल पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसने इंटरनेट पर कोहराम मचा रखा है. इस वीडियो में यूट्यूबर ने एप्पल के नए फोल्डेबल आईफोन यानी iPhone Duo को एक्सट्रीम टेस्ट के नाम पर टॉर्चर करना शुरू किया. शुरुआत में फोन को नुकीली चीजों से बुरी तरह खरोंचा गया और सैंकड़ों बार फोल्ड-अनफोल्ड करके यह देखा गया कि इसकी स्क्रीन कितना झेल सकती है. लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं हुई, इसके बाद यूट्यूबर ने पागलपन की सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने किचन में गैस चूल्हे पर चाय की भगोनी चढ़ाई और जब चाय खौलने लगी, तो उसके अंदर इस बेहद महंगे फोन को सीधे डुबो दिया. फोन पूरे 60 सेकंड यानी पूरे एक मिनट तक उस खौलती हुई गर्म चाय के अंदर उबलता रहा.

 

 

चाय से बाहर आने पर फोन का क्या हुआ
जब उस फोन को उस खौलती हुई चाय की भगोनी से बाहर निकाला गया, तो उसकी हालत देखने लायक थी और उसे देखने वाले डर गए थे. फोन के कैमरा लेंस और पूरी बॉडी पर चाय की भाप, मलाई और नमी साफ तौर पर नजर आ रही थी. वीडियो देखने वाले हर एक शख्स को यही लगा कि यह फोन खराब हो चुका है और इसका मदरबोर्ड व चिपसेट पूरी तरह फुंक चुका होगा. लेकिन असली और चौंकाने वाला ड्रामा इसके बाद शुरू हुआ.

फोन को नल के पानी से धोया गया और उसके थोड़ा ठंडा होने का इंतजार किया गया. जैसे ही फोन का पावर बटन दबाया गया, तो स्क्रीन पर एप्पल का चमकीला लोगो जगमगा उठा. बाहर की डिस्प्ले के साथ-साथ जब फोन को खोलकर अंदर की बड़ी स्क्रीन पर देखा गया, तो वह भी बिल्कुल सही सलामत काम कर रही थी. उबलते हुई चाय में नहाने के बाद भी फोन का इस तरह जिंदा बच जाना किसी चमत्कार से बिल्कुल कम नहीं था.

कहां जाकर हार मान गया फोन का सब्र
चाय से बाहर आने के बाद भी यूट्यूबर का मन नहीं भरा और उसने इस पर और भी कई जुल्म ढाए. जब इस फोल्डेबल फोन को दोनों हाथों से पकड़कर उल्टी दिशा में जोर लगाकर मरोड़ा गया, तो फोन का पूरा ढांचा हिल गया. और अधिक ताकत लगाने पर आखिरकार फोन की अंदर की स्क्रीन हमेशा के लिए डेड हो गई और उसने अंततः दम तोड़ दिया. वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर ने अपनी ऑडियंस को साफ तौर पर यह सख्त सलाह दी है कि घर पर इस तरह के खतरनाक स्टंट या एक्सपेरिमेंट्स भूलकर भी न दोहराएं, क्योंकि इससे आपका कीमती और महंगा फोन पल भर में कबाड़ में बदल सकता है और आपकी मेहनत की कमाई पानी में जा सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES