SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

GTA 6 ने मचाया ऐसा कोहराम, एक ही दिन में कमाए 2.36 अरब डॉलर और टूट गए हॉलीवुड के भी सारे रिकॉर्ड

Rockstar Games का सबसे चर्चित और मच-अवेटेड गेम Grand Theft Auto 6 यानी GTA 6 मार्केट में उतर चुका है और आते ही इस गेम ने ऐसी सुनामी लाई है कि एंटरटेनमेंट की पूरी दुनिया सन्न रह गई है.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Nov 20, 2026, 10:21 IST | Updated: Nov 20, 2026, 10:28 IST
Image Credit: इस गेम की 2.45 करोड़ (24.5 मिलियन) से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं.
Join

चाहे वह हॉलीवुड की कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म हो या कोई बड़ा म्यूजिक एल्बम, GTA 6 ने रिलीज के पहले ही दिन कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. हालत यह है कि गेम को खेलने के लिए कहीं युवाओं ने ऑफिस से छुट्टियां ले ली हैं, तो कहीं रात भर जागकर स्क्रीन से चिपके रहने का सिलसिला शुरू हो गया है. आइए जानते हैं कि इस गेम ने पहले ही दिन कितने करोड़ रुपये छाप डाले हैं.

कमाई के आंकड़े देख चकरा जाएगा दिमाग
एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म Sensor Tower के ताजा अनुमानों के मुताबिक, GTA 6 इतिहास का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट रिलीज बन चुका है. गुरुवार तक इस गेम की 2.45 करोड़ (24.5 मिलियन) से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. अगर पैसों में बात करें तो गेम ने अब तक करीब 2.36 अरब डॉलर (लगभग 1.8 अरब पाउंड) की छप्परफाड़ कमाई कर ली है.

GTA 6 का इतना क्रेज क्यों? गाड़ी चुराने पर बिल्ली करती है अटैक, मगरमच्छ करता है शिकार... खेलने वालों ने खुद बताई खूबियां

इस आंकड़े की ताकत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म 'Spider-Man: Brand New Day' ने सिनेमाघरों में अपने पूरे रन के दौरान 2.5 अरब डॉलर कमाए थे. वहीं GTA 6 ने लगभग उतनी ही कमाई रिलीज होते ही कर डाली है. हालांकि गेम बनाने वाली कंपनी Rockstar और इसकी पेरेंट कंपनी Take-Two ने अभी आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं, लेकिन उनका कहना है कि गेम की डिमांड उम्मीद से कहीं ज्यादा और अभूतपूर्व है.

रात 12 बजते ही शुरू हुआ दीवानगी का आलम
गुरुवार को जैसे ही अलग-अलग टाइम जोन में रात के 12 बजे और GTA 6 लाइव हुआ, गेमिंग दुनिया में जैसे त्योहार मनने लगा. PlayStation और Xbox पर उपलब्ध इस गेम को डाउनलोड करने और खेलने के लिए लाखों गेमर्स पूरी रात जागते रहे. कई लोगों ने तो बाकायदा अपने काम और कॉलेज से छुट्टी ले ली ताकि वे बिना किसी रुकावट के इस नई दुनिया में खो सकें.

अमेरिका में अब गेमर्स को लगा झटका! GTA 6 लॉन्च से ठीक पहले PlayStation सर्वर क्रैश, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

Sensor Tower ने यह डेटा रोजाना लाखों लोगों के ईमेल रसीद और PlayStation व Xbox जैसे बड़े गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के पब्लिक प्रोफाइल्स को ट्रैक करके निकाला है. रिसर्च फर्म का तो यह भी मानना है कि GTA 6 का क्रेज इतना तगड़ा है कि यह बाकी दूसरे सिंगल-प्लेयर गेम्स पर बिताए जाने वाले समय को 10 फीसदी तक कम कर देगा.

लूसिया और जेसन की जोड़ी ने जीता दिल
करीब तीन दशक पुरानी इस क्राइम सिम्युलेटर फ्रेंचाइजी की इस नई कड़ी में खिलाड़ियों को 'लियोनिडा' (Leonida) नाम के राज्य की सैर करने को मिल रही है, जो असल जिंदगी के फ्लोरिडा से प्रेरित है. इस बार कहानी दो नए किरदारों लूसिया (Lucia) और उसके पार्टनर जेसन (Jason) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छोटे-मोटे अपराधी हैं और बड़े सपने देखते हैं.

GTA 6 खेलने के लिए शख्स ने पत्नी और बेटी से साइन कराया 'नो-डिस्टर्बेंस' एग्रीमेंट, बदले में दिए पैसे; टीचर ने भी टाल दी परीक्षा

बार-बार रिलीज टलने की वजह से फैंस के बीच जो बेचैनी थी, वह अब जबरदस्त तारीफ में बदल गई है. दिग्गज एंटरटेनमेंट मीडिया साइट IGN ने तो इस गेम को एक ऐसा मास्टरपीस बताया है जिसे बिना किसी समझौते के बेहद बारीकी से तैयार किया गया है. साफ है कि 13 साल की यह मेहनत रंग लाई है और GTA 6 ने गेमिंग इतिहास में एक ऐसी लकीर खींच दी है जिसे पार करना अब किसी के लिए भी आसान नहीं होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES