App

Gemini यूजर्स को बड़ा झटका! अब फ्री में नहीं मिलेगा Google का ये AI मॉडल, इस दिन से बदलने जा रहा है नियम

अगर आप Google Gemini का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है. Google ने अपने AI प्लान में बदलाव किया है, जिसके बाद Free यूजर्स को पावरफुल मॉडल्स का एक्सेस सीमित मिलेगा.

Gemini यूजर्स को बड़ा झटका! अब फ्री में नहीं मिलेगा Google का ये AI मॉडल, इस दिन से बदलने जा रहा है नियम
Image Credit: Google Gemini में बड़ा बदलाव!

अगर आप भी अपने हर छोटे-बड़े कामों के लिए गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी Gemini का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको झटका लग सकता है. अभी तक आप गूगल के जेमिनी पर बहुत सारी सर्विस फ्री में इस्तेमाल कर पा रहे हैं, लेकिन अब गूगल ने इस पर रोक लगा दी है. Google ने अपने AI मॉडल्स के एक्सेस को लेकर एक ऐसा फैसला ले लिया है, जिससे अब फ्री में मिलने वाली कई सारी सर्विस काफी हद तक सीमित होने जा रही हैं. इस बदलाव का सबसे बड़ा असर Free और Google AI Plus यूजर्स पर देखने को मिलेगा.

Free यूजर्स को मिलेगा सिर्फ Flash-Lite मॉडल

गूगल के एआई प्लान में इस बदलाव के बाद बिना किसी AI सब्सक्रिप्शन के Gemini इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को Flash-Lite मॉडल का एक्सेस मिलेगा. यानी फ्री यूजर्स को पहले की तरह ज्यादा पावरफुल मॉडल इस्तेमाल करने का ऑप्शन नहीं मिलेगा. लेकिन, वहीं आप Gemini का इस्तेमाल सिर्फ नार्मल सवालों के जवाब पूछने, लिखने या डेली लाइफ के छोटे-छोटे कामों के लिए करते हैं, तो आप पर इसका बहुत बड़ा असर नहीं पड़ने वाला है. लेकिन रिसर्च, मुश्किल सवालों या ज्यादा पावरफुल जवाबों के लिए Gemini इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को समस्या आ सकती है. भारत में Free यूजर्स को 9 अक्टूबर से इसका सबसे साफ असर देखने को मिलेगा.

AI Plus यूजर्स को भी लगा झटका

Google AI Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए भी यह बड़ा बदलाव है. भारत में इस प्लान की कीमत 399 रुपये प्रति महीने है. नए नियम लागू होने के बाद AI Plus यूजर्स को Flash-Lite और Flash मॉडल का एक्सेस मिलता रहेगा, लेकिन Gemini Pro मॉडल इस प्लान से हटा दया जाएगा. अगर किसी यूजर को Gemini Pro मॉडल इस्तेमाल करना है, तो उसे इससे महंगा प्लान लेना होगा.

Pro मॉडल के लिए देना होगा ज्यादा पैसा

भारत में Google AI Pro प्लान की कीमत 1,950 रुपये प्रति महीने है. वहीं Google AI Ultra प्लान के लिए 6,500 रुपये प्रति महीने खर्च करने होते हैं. इन दोनों प्लान में Flash-Lite, Flash और Pro मॉडल का एक्सेस मिलता रहेगा. Google का कहना है कि AI Plus सब्सक्राइबर्स को ईमेल के जरिए बताया जाएगा कि उनके अकाउंट पर नए नियम कब से लागू होंगे.

Gemini में मिलेगा Effort कंट्रोल

Google Gemini में एक और नया फीचर भी लाने की तैयारी कर रहा है. इसके जरिए यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि Gemini किसी सवाल का जवाब तैयार करने में कितना रिसर्च करे. इसमें Low, Medium और High जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं. नार्मल सवालों के लिए Low Effort का इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं मुश्किल सवाल या रिसर्च जैसे कामों के लिए High Effort को सेलेक्ट किया जा सकेगा. लेकिन, ज्यादा Effort इस्तेमाल करने पर यूजर की इस्तेमाल की सीमा भी तेजी से खत्म होगी. यानी Google अब Gemini के मॉडल और उनके इस्तेमाल को अलग-अलग AI प्लान से ज्यादा मजबूती से जोड़ रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More