SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गूगल ने लॉन्च किया नया स्मार्ट मॉडल Gemini 4 Neon, कम खर्च में मिलेगी तीन गुना तेज रफ्तार, पुराने वर्जन की हुई छुट्टी

गूगल ने 18 नवंबर को अपना नया जेमिनी 4 नियॉन मॉडल लॉन्च कर दिया है, जो कम खर्च में कार्बन जैसी ताकत और तीन गुना तेज रफ्तार देने का दावा करता है. इस अपडेट के साथ पुराने जेमिनी 4 आर्गन और जेमिनी 3.1 प्रो को हटा दिया गया है.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 19, 2026, 14:02 IST | Updated: Nov 19, 2026, 14:56 IST
Join

टेक्नोलॉजी की दुनिया में गूगल इन दिनों एक के बाद एक नए धमाके कर रहा है. कंपनी ने कुछ दिनों पहले अपने दो खास मॉडल कार्बन और हाइड्रोजन पेश किए थे. अब गूगल ने मार्केट में 18 नवंबर को अपना एक नया मॉडल जेमिनी 4 नियॉन उतार दिया है.

इस नए मॉडल को कंपनी ने अपनी सीरीज के बिल्कुल बीच में रखा है. इस अपडेट का असली मकसद लोगों को कम खर्चे में बेहतरीन दिमाग और तेज रफ्तार देना है.

जैसे ही नियॉन को लॉन्च किया गया है वैसे ही गूगल ने अपने ऐप से पुराने जेमिनी 4 आर्गन को हटा दिया. साथ ही जेमिनी 3.1 प्रो को भी आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है.

तेज रफ्तार और कम खर्च

अगर आपको इन अपडेट्स  के नाम को सुनकर कनफ्युजन हो रहा है तो इसे आप आसानी से समझ सकते हैं. जैसे जेमिनी 4 हाइड्रोजन छोटे और रोज के नॉर्मल कामों के लिए है. वहीं कार्बन की बात करें तो ये बड़े और भारी प्रोजेक्ट्स को करने के लिए बनाया गया है.

नए नियॉन मॉडल इन दोनों के बीच में है. यानी ये हल्के काम के साथ-साथ कोडिंग, रिसर्च हो या डेटा एनालिसिस, इन कामों को कार्बन जैसे ही आसानी से कर लेता है.

गूगल ने कहा है कि नियॉन अपने बड़े भाई कार्बन के मुकाबले करीब तीन गुना ज्यादा तेजी से काम करता है. इसके साथ ही ये इस्तेमाल करने वाले का खर्च भी करीब 60 प्रतिशत तक कम कर देता है.

इसमें मिलते हैं 4 अलग-अलग मोड

नया नियॉन मॉडल सिर्फ लिखावट ही नहीं, बल्कि आवाज, फोटो और वीडियो भी आसानी से समझ लेता है. इसमें यूजर्स की सुविधा के लिए सोचने के चार अलग-अलग मोड दिए गए हैं.

इन मोड को आप अपने जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं. एक संस्थान ने जेमनाई के इस मॉडल पर आर्टिफिशियल एनालिसिस की रिपोर्ट निकाली है. जिसमें इस मॉडल ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

एक्स्ट्रा हाई सेटिंग पर इसे 61 अंक मिले हैं, जिससे ये दुनिया के टॉप तीन मॉडलों में शामिल हो गया है और इसने कार्बन को भी पीछे छोड़ दिया है.

सभी सबजेक्ट में किया टॉप

पढ़ाई में जो सबसे कठीन सबजेक्ट हैं, उसमें नियॉन ने बाजी मार ली है. जब साइंस और गणित में टेस्ट हुआ तो इसने 70 से 84 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.

इसके साथ-साथ ऑफिस के कामकाज, कानूनी रिसर्च, टैक्स और चार्ट पढ़ने जैसे टेस्ट में भी ये मॉडल सबसे आगे था. सुरक्षा के मामले में भी गूगल ने इसे काफी मजबूत बनाया है.

साथ में सिस्टम में गलतियां पकड़ने का भी टेस्ट हुआ था. जिसमें इस मॉडल ने 90.5 प्रतिशत स्कोर किया है. खास बात तो ये है कि ये किसी बाहरी हमले या गलत निर्देश के आगे नहीं झुका. गूगल की सुरक्षा जांच में इसे 99.2 प्रतिशत ईमानदारी का स्कोर मिला है.

कीमत और डिस्काउंट का समझें पूरा गणित

कंपनी ने नियॉन की कीमत 10 लाख इनपुट टोकन के लिए 3 डॉलर और आउटपुट के लिए 15 डॉलर रखी है. कीमत के हिसाब से ये ओपनएआई के जीपीटी-6.2 सोल और एंथ्रोपिक के क्लाउड ओपस 5.5 के बिल्कुल बीच में आता है.

गूगल ने 30 नवंबर तक अपने सबसे बड़े मॉडल कार्बन पर भारी छूट दे रखी है. इस वजह से इस महीने कार्बन का इस्तेमाल करना नियॉन के मुकाबले थोड़ा सस्ता पड़ रहा है.

लेकिन 1 दिसंबर से कार्बन की कीमतें बढ़कर 4 डॉलर और 20 डॉलर हो जाएंगी, जिसके बाद नियॉन ही सबसे अच्छा ऑप्शन रहेगा.

आम यूजर्स और डेवलपर्स कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

गूगल ने इस नए मॉडल को आम लोगों और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए उपलब्ध करा दिया है. जो लोग गूगल के प्रो या अल्ट्रा प्लान का इस्तेमाल करते हैं, वे आज से ही जेमिनी ऐप में जाकर डीपर एनालिसिस ऑप्शन चुनकर नियॉन को यूज कर सकते हैं.

दूसरी तरफ, सॉफ्टवेयर बनाने वाले डेवलपर्स इसे गूगल स्टूडियो, एंड्रॉयड स्टूडियो और बिजनेस प्लेटफॉर्म के जरिए इस्तेमाल कर पाएंगे. कंपनी ने ये भी साफ किया है कि जल्द ही साइबर सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों के लिए इसका एक खास वर्जन भी लाया जाएगा.

ये भी पढे़ं: मिडिल क्लास की बढ़ी टेंशन! दिवाली के तुरंत बाद Samsung और Xiaomi ने चुपचाप 41 स्मार्टफोन्स के रेट बढ़ाकर सबको चौंकाया

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES