SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

4 दिसंबर को पद छोड़ेंगे फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति, जानें कौन संभालेगा कमान?

फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति 4 दिसंबर को अपने पद से हट सकते हैं. उनके बाद चीफ प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी ऑफिसर बालाजी त्यागराजन अंतरिम तौर पर कंपनी की कमान संभालेंगे.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 25, 2026, 18:02 IST | Updated: Nov 25, 2026, 18:09 IST
Join

देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में एक बड़े दौर का अंत होने जा रहा है. कंपनी के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक 4 दिसंबर उनका आखिरी कार्यदिवस हो सकता है.

ये बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब कंपनी भारत में शेयर बाजार में उतरने और तेज डिलीवरी के बाजार में पैर जमाने की कोशिश कर रही है. फिलहाल कंपनी ने नए स्थायी सीईओ के नाम का ऐलान नहीं किया है.

बालाजी त्यागराजन संभालेंगे जिम्मेदारी

कल्याण कृष्णमूर्ति के जाने के बाद कंपनी की कमान अस्थायी रूप से बालाजी त्यागराजन को सौंपी जाएगी. वो अभी फ्लिपकार्ट के चीफ प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं. वो कंपनी के बोर्ड के साथ मिलकर रोज के कामकाज और व्यापारिक योजनाओं की देखरेख करेंगे.

लेकिन फ्लिपकार्ट पूरी तरह टेक्नोलॉजी पर आधारित कंपनी है, इसलिए सर्च से लेकर पेमेंट और डिलीवरी तक के सिस्टम को सही से चलाना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी. कंपनी अगले कुछ हफ्तों में नए स्थायी सीईओ का नाम घोषित कर सकती है.

साल 2017 से संभाल रहे थे कंपनी की बागडोर

कल्याण कृष्णमूर्ति ने साल 2016 में निवेश फर्म टाइगर ग्लोबल से निकलकर फ्लिपकार्ट का हाथ थामा था. इसके बाद जनवरी 2017 में वह कंपनी के सीईओ बने थे. उनके कार्यकाल में ही साल 2018 में वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट की बड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी.

उन्होंने कंपनी के सेलर्स नेटवर्क को मजबूत किया और बिग बिलियन डेज सेल को देश का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग इवेंट बनाया. लेकिन कंपनी ने उनके पद छोड़ने के पीछे किसी खास वजह का खुलासा नहीं किया है.

आईपीओ की तैयारियों के बीच जरूरी है ये बदलाव

फ्लिपकार्ट में यह बदलाव इसलिए भी बड़ा है क्योंकि कंपनी भारत में अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए कंपनी अपने कॉर्पोरेट ढांचे को भारत लाने जैसे कदम उठा रही है. लेकिन अभी तक लिस्टिंग की कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है.

शेयर बाजार में उतरने से पहले कंपनी को अपनी कमाई, खर्च और मुनाफे का सही हिसाब दिखाना होगा. आने वाले नए सीईओ के सामने कारोबार बढ़ाने के साथ ही कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखने की बड़ी चुनौती होगी.

अमेजन, मीशो और क्विक-कॉमर्स से मिल रही कड़ी टक्कर

नए सीईओ को एक ऐसे बाजार का सामना करना होगा जहां चारों तरफ कड़ा मुकाबला है. एक तरफ अमेजन जैसी बड़ी कंपनी है, तो दूसरी तरफ कम कीमत वाले सामानों के बाजार में मीशो तेजी से आगे बढ़ रही है.

इसके अलावा ब्लिंकिट, जेप्टो और स्विगी इंस्टामार्ट ने ग्राहकों की आदत बदल दी है. अब लोग कुछ ही मिनटों में घर का सामान मंगाना पसंद करते हैं. फ्लिपकार्ट ने भी फ्लिपकार्ट मिनट्स के जरिए इस मैदान में कदम रखा है, लेकिन इसमें भारी निवेश और तेज डिलीवरी नेटवर्क की जरूरत है.

शॉपिंग ऐप से कहीं बड़ा है फ्लिपकार्ट का साम्राज्य

आज फ्लिपकार्ट केवल मोबाइल या कपड़े बेचने वाला एक साधारण ऐप नहीं रह गया है. इस कंपनी के ग्रुप में मिंत्रा, फ्लिपकार्ट होलसेल, क्लियरट्रिप और सुपरमनी जैसे कई बहुत बड़े-बड़े प्लेटफॉर्म शामिल हैं. कंपनी के पास 50 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत ग्राहक और 14 लाख से अधिक विक्रेता जुड़े हुए हैं.

अब देखना है कि नए आंतरिम सीईओ कैसे कंपनी को कैसे संभालते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES