SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भारत में बंद हुआ Bitchat ऐप! जंतर मंतर के प्रदर्शनों में खूब हुआ था इस्तेमाल, कंपनी के को-फाउंडर ने बताया कारण

इंटरनेट बंद होने के बाद भी बिना नेटवर्क के काम करने वाला पॉपुलर मैसेजिंग ऐप Bitchat भारत में बैन कर दिया गया है. दिल्ली के प्रदर्शनों के दौरान चर्चा में आए इस ऐप को सरकार के आदेश पर एप्पल ने अपने ऐप स्टोर से हटा दिया है.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 04, 2026, 11:06 AM IST | Updated: Oct 04, 2026, 11:11 AM IST
Image Credit: Bitchat ऐप पर पाबंदी
Join

इंटरनेट बंद होने के दौरान भी लोगों को आपस में कनेक्ट रखने वाला Bitchat ऐप एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए नीट पेपर लीक को लेकर CJP प्रदर्शनों के दौरान खूब इस्तेमाल किये जाने वाला ऐप Bitchat को अब भारत से हटा दिया गया है. CJP प्रदर्शनों के दौरान यह ऐप खूब चर्चा में आया था. अब Apple ने Bitchat को भारत के ऐप स्टोर से हटा दिया है. Twitter और इस ऐप के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने इसके लिए भारत सरकार के आदेश का हवाला दिया है. Apple की तरफ से भेजे गए ईमेल में भी MeitY की मांग का जिक्र किया गया है.

जैक डोर्सी के ब्लूटूथ आधारित मैसेजिंग ऐप Bitchat को ऐप्पल स्टोर से अब भारत में हटा दिया गया है. जैक डोर्सी ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार के आदेश के बाद ऐप्पल ने यह कदम उठाया. उनके मुताबिक, उन्हें Apple की ऐप रिव्यू टीम की ओर से इस बारे में ईमेल मिला है. जैक डोर्सी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऐप्पल का एक ईमेल शेयर करते हुए लिखा कि भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर Bitchat को App Store से हटाने का आदेश दिया है. इसकी वजह यह है कि इसमें ऐसा कंटेंट शामिल है जो भारत में गैर-कानूनी है और ऐप रिव्यू गाइडलाइंस का पालन नहीं करता.

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब देश के कई शहरों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शनकारी मतदाता सूची में SIR को लेकर सवाल उठा रहे हैं. सरकार की चिंता यह बताई जा रही है कि Bitchat के कुछ फीचर का इस्तेमाल गुमनाम तरीके से लोगों को एकजुट करने, गैरकानूनी भीड जुटाने या संगठित आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता है.

इंटरनेट बंद होने पर लोगों के काम आया था Bitchat

Bitchat कोई नार्मल मैसेजिंग ऐप नहीं है. यह ब्लूटूथ के जरिए आसपास मौजूद लोगों के फोन को आपस में जोड़कर मैसेज भेजने की सुविधा देता है. इसके लिए सामान्य मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है. इसी वजह से जुलाई में दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शनों के दौरान यह ऐप लोगों के लिए काफी काम आया था. उस समय इलाके में मोबाइल इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई थी. इंटरनेट बंद होने के बाद प्रदर्शन में शामिल लोग ब्लूटूथ की मदद से एक दूसरे से कनेक्ट में थे.

Apple को MeitY की तरफ से मिला था निर्देश

जैक डोर्सी ने अपने दावे के समर्थन में Apple की App Review टीम का ईमेल भी शेयर किया है. ईमेल में कहा गया है कि MeitY की मांग के बाद Bitchat को भारत के App Store से हटाया जाएगा. इसमें ऐप में भारत में गैरकानूनी माने जाने वाले कंटेंट का हवाला दिया गया है. Apple के ईमेल के मुताबिक, यह निर्देश IT एक्ट की धारा69A के तहत जारी किया गया था. अब भारत में इस ऐप का टेस्टिंग वर्जन भी अब काम नहीं करेगा.

(ये भी पढे़ंः  AI को लेकर बढ़ी टेंशन! पहले Anthropic, अब OpenAI के सेफ्टी लीड ने दिया इस्तीफा, बोले-ट्रायल एंड एरर का समय खत्म)

कैसे काम करता है बिटचैट?

सरल शब्दों में समझें तो बिटचैट बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के चलने वाला एक मैसेजिंग ऐप है. इसे काम करने के लिए किसी सिम कार्ड, वाई-फाई या बड़े सर्वर की कोई जरूरत नहीं पड़ती. यह फोन के ब्लूटूथ के जरिए आपस में कनेक्ट होता है. जब आप और आपके आसपास के कुछ ही मीटर के दायरे में मौजूद कोई दूसरा शख्स इस ऐप को ऑन करता है, तो दोनों के फोन सीधे एक-दूसरे से कनेक्ट हो जाते हैं. 

(ये भी पढे़ंः Nvidia का Logo देखकर चोरों के उड़ गए होश! करोड़ों के लालच में चुराया ट्रक, खोला तो अंदर निकला ऐसा ‘खजाना’ कि सिर पकड़ लिया)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES