भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /टेक
  • /Nvidia का Logo देखकर चोरों के उड़ गए होश! करोड़ों के लालच में चुराया ट्रक, खोला तो अंदर निकला ऐसा ‘खजाना’ कि सिर पकड़ लिया

Nvidia का Logo देखकर चोरों के उड़ गए होश! करोड़ों के लालच में चुराया ट्रक, खोला तो अंदर निकला ऐसा ‘खजाना’ कि सिर पकड़ लिया

अमेरिका के कैलिफोर्निया में चोरों ने एनवीडिया की ब्रांडिंग देखकर 2 ट्रेलर चोरी कर लिए. उन्हें लगा कि अंदर महंगा AI हार्डवेयर होगा, लेकिन ट्रेलर खोलते ही पूरी उम्मीद पर पानी फिर गया. अंदर कीमती सामान की जगह करीब 20 टन रेत भरी थी.

Written ByUdbhav Tripathi
Published: Oct 04, 2026, 09:34 AM IST|Updated: Oct 04, 2026, 09:39 AM IST
joinshare
Nvidia का Logo देखकर चोरों के उड़ गए होश! करोड़ों के लालच में चुराया ट्रक, खोला तो अंदर निकला ऐसा ‘खजाना’ कि सिर पकड़ लिया
Image Credit: प्लसएआई ट्रक चोरी

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

कभी-कभी चोर बड़ी चालाकी से ऐसी प्लानिंग करते हैं कि उन्हें लगता है वे रातों-रात लखपति या करोड़पति बन जाएंगे, लेकिन जब हाथ लगी लूट उम्मीद से बिल्कुल उलट निकलती है, तो माथा पीटने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचता. अमेरिका के कैलिफोर्निया में चोरों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. जहां एक कंपनी के ट्रकों पर चमकता हुआ Nvidia का लोगो देखकर चोरों ने बड़ा प्लान कर लिया. उन्हें लगा कि हाथ कोई खजाना लग गया है, लेकिन जब उन्होंने चोरी के माल का डिब्बा खोला, तो हैरान रह गए.

अमेरिका के कैलिफोर्निया में चोरों ने एनवीडिया के लोगो वाले दो ट्रेलर चोरी कर लिए. उन्हें शायद लगा था कि इन ट्रेलरों के अंदर AI से जुड़ा कोई महंगा सामान रखा होगा. लेकिन जब ट्रेलर खोले गए तो अंदर लगभग 20 टन रेत मिली. मामला कैलिफोर्निया के फ्रीमॉन्ट शहर का है.

यह घटना ऑटोनॉमस ट्रक बनाने वाली कंपनी प्लसएआई के वेयरहाउस की है. बुधवार देर रात चोर कंपनी के कैंपस से 2 ट्रेलर लेकर गायब हो गए. इनमें से एक ट्रेलर पर एनवीडिया और प्लसएआई दोनों की ब्रांडिंग लगी हुई थी. दोनों कंपनियां ऑटोनॉमस ट्रक और AI तकनीक से जुड़े काम में साथ काम करती हैं.

ट्रेलर में भरी थी लगभग 20 टन रेत

प्लसएआई अपने ड्राइवरलेस ट्रकों की टेस्टिंग के दौरान ट्रेलर में रेत भरकर रखती है. इसका मकसद ट्रेलर का वजन असली माल से लदे ट्रक जैसा रखना होता है, जिससे सड़क पर ट्रक की टेस्टिंग सही तरीके से की जा सके.

कंपनी के अनुसार चोरी हुए दोनों ट्रेलरों में लगभग 20-20 हजार पाउंड यानी करीब 9-9 टन रेत थी. यानी दोनों ट्रेलरों में कुल मिलाकर लगभग 18 से 20 टन के आसपास रेत मौजूद थी.

PlusAI की मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन क्वान ने बताया कि कंपनी को शक है कि ट्रेलर पर लगी एनवीडिया और प्लास एआई की बड़ी ब्रांडिंग देखकर चोरों को लगा होगा कि अंदर कोई बहुत महंगा सामान है.

सुबह पता चला कि ट्रेलर गायब हैं

कंपनी के कर्मचारियों को गुरुवार सुबह चोरी का पता चला. इसके बाद सुबह लगभग 9:30 बजे फ्रीमॉन्ट पुलिस डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी गई. जांच में सामने आया कि ट्रेलरों को सुरक्षित रखने वाले लॉक तोड़े गए थे.

खास बात यह रही कि कंपनी के ट्रैक्टर कैब कैंपस में ही खड़े थे और उन्हें चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया. सुरक्षा कैमरों में दो ऐसे ट्रैक्टर भी दिखाई दिए जो वेयरहाउस के आसपास घूम रहे थे. कंपनी के अनुसार ये उनके ट्रैक्टर नहीं थे और माना जा रहा है कि इन्हीं का इस्तेमाल ट्रेलर ले जाने में किया गया.

एक दोस्त के मैसेज से मिल गए चोरी हुए ट्रेलर

चोरी के कुछ घंटे बाद ही दोनों ट्रेलर वापस मिल गए. इसकी वजह भी काफी दिलचस्प रही.

PlusAI के लीगल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को उसके दोस्त का मैसेज आया. दोस्त ने नेवार्क में एक ऑफिस के बाहर कंपनी की ब्रांडिंग वाले दो ट्रेलर देखे थे. उसे यह पता नहीं था कि ये वही ट्रेलर हैं जो चोरी हो चुके हैं. उसने ट्रेलरों की फोटो भेजने के साथ बधाई का मैसेज भी कर दिया.

फोटो देखते ही कंपनी को शक हुआ और PlusAI के कर्मचारी उस जगह पहुंच गए. उन्होंने ट्रेलरों की पहचान की और पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद नेवार्क पुलिस ने दोनों ट्रेलरों को बरामद कर कंपनी को वापस कर दिया.

अंदर कुछ कीमती नहीं मिला तो छोड़ गए

पुलिस ने कंपनी को बताया कि चोरों ने ट्रेलर का पिछला हिस्सा खोलकर देखा था. अंदर उन्हें कोई कीमती सामान नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने दोनों ट्रेलर वहीं छोड़ दिए. रेत हालांकि ट्रेलर के अंदर ही मौजूद थी. यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाल के समय में अमेरिका में महंगे AI हार्डवेयर और डेटा सेंटर से जुड़े सामान चोरी होने की घटनाओं पर ध्यान बढ़ा है. एनवीडिया के चिप्स की मांग तेजी से बढ़ी है और AI के लिए इस्तेमाल होने वाले महंगे हार्डवेयर की कीमत भी काफी ज्यादा होती है.

(ये भी पढ़ें- Samsung के इन फोन्स पर बंपर डिस्काउंट, ₹33,999 वाला फोन मिलेगा सिर्फ ₹25,999 में, जानिए कहां मिलेगा ऑफर)

लेकिन इस मामले में चोरी हुए ट्रेलरों के अंदर एनवीडिया के कोई चिप्स या दूसरा AI हार्डवेयर नहीं था. एनवीडिाय ने इस मामले पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. रिपोर्ट सामने आने तक इस मामले में किसी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं थी.

(ये भी पढ़ेंः 6 करोड़ 60 लाख साल और 5 करोड़ रोज का खर्च... जानिए क्यों अपने ही AI एजेंट्स के चक्कर में मुसीबत में फंसा OpenAI?)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Tech News