SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इंसान की तरह कंप्यूटर चलाएगा Apple AI एजेंट, वेब ब्राउजिंग से लेकर कोडिंग तक करेगा हर काम, जानें कब आएगा?

एप्पल एक ऐसा स्मार्ट सिस्टम तैयार कर रही है जो यूजर की जगह खुद कंप्यूटर चलाकर क्लिक, टाइप, ब्राउजिंग और कोडिंग जैसे काम कर सकेगा. ये सिस्टम 2027 के अंत तक आ सकता है, लेकिन उससे पहले गूगल जेमिनी, चैटजीपीटी, क्लॉड और एलेक्सा जैसे ऑप्शन्स से कड़ी टक्कर मिलेगी.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 23, 2026, 11:16 IST | Updated: Nov 23, 2026, 11:24 IST
Join

एप्पल ने अपने वॉयस असिस्टेंट सिरी को स्मार्ट बनाने में काफी लंबा समय लिया है. जब टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से नए बदलाव शुरू हो गए, तो बाकी कंपनियों ने तुरंत बाजी मार ली.गूगल ने अपने असिस्टेंट को बदलकर जेमिनी बना दिया, जो अब एक पूरा स्मार्ट सिस्टम है.

वहीं एंथ्रोपिक ने अपने टूल क्लॉड के जरिए कई दूसरे ऐप्स और सेवाओं में जगह बना ली. उस समय में एप्पल का सिरी एआई उतना काबिल नहीं था, इसलिए कठीन कामों के लिए एप्पल को चैटजीपीटी की मदद लेनी पड़ी.

लेकिन अब समय बदल गया है, एप्पल एआई के दुनिया में अपनी नंबर-1 की जगह लेने को तैयार हो गया है. खबर है कि कंपनी एक ऐसा एआई एंजेंट तैयार कर रही है, जो यूजर की जगह खुद कंप्यूटर चला सकता है और खुद कंप्यूटर चलाकर क्लिक, टाइप, ब्राउजिंग और कोडिंग जैसे काम आसानी से कर सकता है.

आईओएस 27 के बाद अब बड़े बदलाव की तैयारी

कंपनी ने आईओएस 27 के साथ सिरी को नया रूप दिया और ऐप्स के भीतर काम करने की बुनियाद रखी. इसका असर अब दिखने लगा है, दिसंबर से एप्पल के अपने ऐप्स कई काम एक साथ और कई स्टेप्स में खुद कर पाएंगे और अगले साल बाहरी ऐप्स का सपोर्ट भी मिलेगा.

लेकिन एप्पल का असली टारगेट इससे भी बड़ा है. कंपनी एक ऐसा स्मार्ट सिस्टम बनाना चाहती है, जिसे कंप्यूटर इस्तेमाल करने के पूरे अधिकार हों और वे यूजर की तरफ से खुद सारे काम निपटा सके.

लेकिन ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन का मानना है कि इसे मार्केट में आने में अगले साल के अंत तक का समय लग सकता है.

अपने सिस्टम की दीवारें मजबूत कर रहा है एप्पल

एप्पल ने अपने इस भविष्य के प्रोजेक्ट के लिए अभी से जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है. मैकओएस 27.3 में चैटजीपीटी के कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले फीचर को सेट करने के लिए यूजर्स को 14 अलग-अलग स्टेप्स से गुजरना पड़ता है.

कंपनी का कहना है कि ये कदम सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया है. लेकिन जानकारों का मानना है कि इससे एप्पल के अपने आने वाले सिस्टम को सीधा फायदा होगा, जबकि बाहर के ऐप्स के लिए काम करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा.

इंसान की तरह क्लिक और टाइप करेगा नया सिस्टम

हाल ही में सामने आई एप्पल की एक नौकरी के विज्ञापन से कंपनी की इस बड़े प्लान का खुलासा हुआ है. इस विज्ञापन में लिखा है कि एक ऐसे स्मार्ट सिस्टम की कल्पना करें जो किसी काबिल इंसान की तरह कंप्यूटर चला सके.

ये सिस्टम खुद क्लिक और टाइप करके काम पूरे करेगा, वेब ब्राउजिंग करेगा, अलग-अलग ऐप्स में काम निपटाएगा और कोडिंग भी संभालेगा.

इसके लिए छोटे हेल्पर प्रोग्राम बनाए जाएंगे जो लॉगिन जानकारी का इस्तेमाल भी कर सकेंगे, लेकिन इस दौरान यूजर की गोपनीयता और सुरक्षा का पूरी तरीके से मौजूद रहेगी

सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर बनी हुई है बहस

कंप्यूटर चलाने वाले ऐसे एआई एजेंट्स को लेकर टेक्नोलॉजी की दुनिया में इस समय तेज बहस छिड़ी हुई है. एक तरफ इन्हें इंसान और मशीन के तालमेल का भविष्य माना जा रहा है, तो दूसरी तरफ संवेदनशील जानकारी और अनुमतियों को लेकर कई खतरे भी हैं.

अभी कंपनियां बेहद बच-बचकर कदम बढ़ा रही हैं, क्योंकि कई टेस्ट में ये बात सामने आई है कि ऐसे सिस्टम अपना काम पूरा करने के लिए सुरक्षा दायरे को तोड़ने और जोखिम भरे कदम उठाने की कोशिश कर सकते हैं.

दिग्गज कंपनियों से मिलेगी कड़ी टक्कर

एप्पल के लिए ये काम इतना भी आसान नहीं होगा, क्योंकि मैदान में पहले से ही कई मजबूत खिलाड़ी मौजूद हैं. अमेजन ने हाल ही में एलेक्सा प्लस पेश किया है, जो सिर्फ एक मैसेज के जरिए बैंक जानकारी देखे बिना शॉपिंग कर देता है और पेमेंट से पहले यूजर की मंजूरी लेता है.

दूसरी तरफ गूगल ने अपने वर्कस्पेस ऐप्स, एंड्रॉयड और नए गूगलबुक प्लेटफॉर्म में जेमिनी को कनेक्ट कर दिया है. चैटजीपीटी और क्लॉड भी तेजी से अपने नेटवर्क को बढ़ा रहे हैं, ऐसे में 2027 के आखिर तक एप्पल को यूजर्स का भरोसा जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES