SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Apple AirPods 5: सिर्फ गानों का मजा ही नहीं, अब फोटो भी खींचेगा बड्स, कान में लगाते ही हर भाषा समझेगा, जानिए कीमत

Apple ने अपने नए वायरलेस इयरबड्स AirPods 5 लॉन्च कर दिए हैं. इसमें लाइव ट्रांसलेशन, बेहतर ANC, 5 घंटे का बैटरी बैकअप और कैमरा रिमोट जैसे स्मार्ट टच कंट्रोल्स मिलते हैं. जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और सेल डेट.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Sep 10, 2026, 03:11 AM IST | Updated: Sep 10, 2026, 03:13 AM IST
Image Credit: Apple AirPods 5
Join

Apple ने अपने लवर्स के लिए नया सरप्राइज पेश कर दिया है. कंपनी ने अपने लेटेस्ट वायरलेस इयरबड्स AirPods 5 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. इस बार एप्पल ने साउंड क्वालिटी से लेकर स्मार्ट कनेक्टिविटी तक में बड़े बदलाव किए हैं. इस नए इयरबड्स की सबसे खास बात इसका Live Translation फीचर और बेहतर Active Noise Cancellation (ANC) है. अगर आप ट्रैवलिंग, म्यूजिक और कॉलिंग के शौकीन हैं तो यह नया गैजेट आपके काफी काम आ सकता है.

लाइव ट्रांसलेशन: अब भाषा की रुकावट होगी खत्म
Apple AirPods 5 का सबसे अमेजिंग फीचर इसका Live Translation सपोर्ट है. अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर रहे हैं जो आपकी भाषा नहीं समझता, तो यह इयरबड्स रियल-टाइम में बातचीत को ट्रांसलेट करने में मदद करेगा.

इसके साथ ही इसमें हैंड्स-फ्री Siri AI का सपोर्ट दिया गया है. यानी अब आपको सिरी से बात करने या कोई कमांड देने के लिए अपना आईफोन जेब से बाहर निकालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आप सीधे बोलकर अपना काम करवा सकते हैं.

दमदार ANC और कमाल की साउंड क्वालिटी
एप्पल का दावा है कि AirPods 5 में अब तक का सबसे बेस्ट एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है. यह आपके आसपास के शोर-शराबे को पूरी तरह बंद कर देता है ताकि आप आराम से गाने सुन सकें या कॉल पर बात कर सकें.

ANC ऑन रहने पर भी यह बड्स 5 घंटे तक की लगातार बैटरी लाइफ देते हैं. इसके अलावा इसमें एडैप्टिव ऑडियो, पर्सनलाइज्ड स्पेशल ऑडियो, ट्रांसपेरेंसी मोड और नेक्स्ट-जनरेशन एडैप्टिव EQ जैसे तगड़े फीचर्स मिलते हैं. कॉलिंग के दौरान आपकी आवाज को साफ रखने के लिए इसमें Voice Isolation का फीचर भी जोड़ा गया है.

कैमरा रिमोट और स्मार्ट टच कंट्रोल्स
इस बार एप्पल ने टच कंट्रोल्स को काफी मजेदार बना दिया है. आप बड्स पर स्वाइप करके सीधे वॉल्यूम कम या ज्यादा कर सकते हैं. सबसे अनोखी बात यह है कि यह इयरबड्स आपके आईफोन के लिए Camera Remote का भी काम करेंगे. यानी आप बड्स पर टैप करके दूर से ही फोटो क्लिक कर सकते हैं.

चार्जिंग के मामले में भी यह काफी आसान है. इसके केस में USB-C पोर्ट और वायरलेस चार्जिंग दोनों का सपोर्ट मिलता है.

जिम और आउटडोर के लिए बेस्ट: IP57 रेटिंग
अगर आप वर्कआउट करते समय गाने सुनना पसंद करते हैं, तो यह बड्स आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं. AirPods 5 को IP57 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल, पसीने और पानी की बूंदों से पूरी तरह सुरक्षित है. बारिश में या जिम में हैवी वर्कआउट के दौरान भी इसे कुछ नहीं होगा.

कीमत और कब से खरीद सकते हैं?
कीमत की बात करें तो स्टैंडर्ड AirPods 5 की शुरुआती कीमत $129 रखी गई है. वहीं एडवांस टच-कंट्रोल वाले मॉडल की कीमत $149 है. इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इसकी ग्लोबल सेल 18 सितंबर से शुरू होने जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES