SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिर्फ ₹250 का यह छोटा सा जुगाड़ बचाएगा आपके हजारों रुपये! मानसून में खराब होने से पहले ऐसे बचाएं अपना Split AC

मानसून में बारिश, नमी और धूल की वजह से आपके Split AC का आउटडोर यूनिट जंग खाकर खराब हो सकता है. जानिए कैसे सिर्फ ₹250 का एक रेन कवर और कुछ सिंपल मेंटेनेंस टिप्स आपको हजारों रुपये के रिपेयरिंग बिल और गैस लीकेज के खर्चे से बचा सकते हैं.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Sep 14, 2026, 12:22 PM IST | Updated: Sep 14, 2026, 12:24 PM IST
Image Credit: AC Maintenance
Join

गर्मी के मौसम में तो हमारा AC दिन-रात चलता है और हमें ठंडी-हवा देकर सुकून पहुंचाता है. लेकिन जैसे ही मानसून की एंट्री होती है, हम अक्सर अपने स्पिल्ट AC के बाहर लगे आउटडोर यूनिट को भूल जाते हैं. बारिश का पानी, लगातार बनी रहने वाली नमी, हवा में मौजूद धूल-मिट्टी और उमस मिलकर AC के बाहर वाले हिस्से की बुरी तरह से बैंड बजा देते हैं. अगर ध्यान न दिया जाए तो इसमें जंग लगने लगती है और कंप्रेसर या पाइपलाइन में लीकेज आ जाता है. बाद में जब AC मैकेनिक आता है तो 3,000 से लेकर 8,000 रुपये तक का तगड़ा बिल थमा देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट या ऑनलाइन मिलने वाला सिर्फ ₹250 का एक छोटा सा रेन कवर आपको इस भारी-भरकम खर्चे से बचा सकता है? आइए समझते हैं कि यह सिंपल सा जुगाड़ कैसे काम करता है और आपको मानसून में अपने AC का ध्यान कैसे रखना चाहिए.

बारिश में AC के आउटडोर यूनिट पर क्यों लगता है जंग?
मानसून के मौसम में जब लगातार पानी बरसता है, तो पानी की बूंदें और हवा में मौजूद नमी AC की लोहे वाली बॉडी पर जम जाती है. जब इस नमी के साथ धूल और मिट्टी मिलती है, तो केमिकल रिएक्शन शुरू हो जाता है और धीरे-धीरे आउटडोर यूनिट के आउटर केसिंग पर जंग (Rust) चढ़ने लगता है. अगर इस जंग को शुरुआत में ही रोका न जाए, तो यह लोहे को गला देती है. बाद में जब बॉडी पूरी तरह सड़ जाती है, तो आपको पूरा का पूरा आउटडोर केसिंग बदलना पड़ता है. इस केसिंग को बदलवाने का खर्चा ही मार्केट में लगभग ₹2,000 से ₹5,000 के बीच आ जाता है. जबकि ₹2,500 की जगह सिर्फ ₹250 का एक वाटरप्रूफ कवर लगाकर आप इस नुकसान को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

क्या ₹250 का कवर वाकई रोक सकता है गैस लीकेज?
AC में सबसे ज्यादा खर्चा तब आता है जब उसकी कूलिंग गैस (Refrigerant) लीक हो जाती है. मानसून में नमी की वजह से आउटडोर यूनिट के अंदर मौजूद कॉपर कॉइल्स, पाइप्स और जॉइंट्स पर जंग लगने लगता है. इससे पाइपों में बारीक छेद हो जाते हैं और गैस धीरे-धीरे उड़ जाती है. 1.5 टन के स्पिल्ट एसी में फिर से गैस भरवाने का खर्चा ₹2,500 से ₹4,000 तक आता है. और अगर बिना लीकेज ठीक कराए सिर्फ गैस भरवा दी, तो वो दोबारा उड़ जाएगी. ऐसे में पाइप बदलने और रिपेयरिंग का कुल खर्चा ₹8,000 या उससे भी ज्यादा पहुंच सकता है. अब जरा सोचिए, ₹250 का एक बेसिक कवर अगर आपके AC को नमी से बचाकर गैस लीकेज के चांस को थोड़ा भी कम कर दे, तो आपके सीधे-सीधे ₹3,000 से ₹8,000 रुपये बच सकते हैं. यह कवर आपके लिए एक तरीके से इंश्योरेंस की तरह काम करता है.

कवर का इस्तेमाल करते समय कभी न करें यह बड़ी गलती
स्मार्ट यूथ को यह बात जरूर समझनी चाहिए कि रेन कवर का इस्तेमाल सिर्फ तब करना है जब AC बंद हो. अगर आप AC चालू करके उस पर कवर चढ़ा रहने देंगे, तो कंप्रेसर की गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाएगी और आपका AC अंदर से जल सकता है या उसका कंप्रेसर पूरी तरह से ठप्प हो सकता है. इसलिए जब भी आप AC का इस्तेमाल न कर रहे हों या बारिश तेज हो रही हो, तभी कवर को लगाकर रखें. कवर कभी भी कंप्रेसर के वेंटिलेशन, फैन या एयर इनलेट को ब्लॉक नहीं करना चाहिए ताकि हवा का फ्लो बना रहे.

हर महीने करें ये छोटी-छोटी मेंटेनेंस, AC रहेगा हमेशा टकाटक

कवर लगाने के साथ-साथ अगर आप मानसून के 3-4 महीनों में महीने में एक बार अपने AC की थोड़ी सी केयर कर लेंगे, तो आपका AC सालों-साल बिना किसी प्रॉब्लम के चलेगा.

अगर दिखे ये 5 संकेत तो तुरंत बुलाएं मैकेनिक

रेन कवर आपके AC को बाहर के मौसम से बचा सकता है, लेकिन अगर AC के अंदर कोई टेक्निकल खराबी आ गई है तो आपको किसी ट्रेंड मैकेनिक को ही दिखाना पड़ेगा. अगर आपका AC ये संकेत दे रहा है तो लापरवाही न बरतें:

  1. AC चालू है लेकिन कमरे में कूलिंग बहुत कम हो रही है.
  2. बार-बार AC में गैस खत्म हो जा रही है.
  3. आउटडोर या इनडोर यूनिट से अजीब सी आवाजें आ रही हैं.
  4. AC ऑन करते ही घर की एमसीबी (MCB) ट्रिप हो रही है.
  5. आउटडोर यूनिट में बहुत ज्यादा जंग या टूट-फूट दिख रही है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES