IND vs NZ 2nd Test, Day 2 Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. भारत के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में 356 रन पर ऑलआउट हो गई है. न्यूजीलैंड की तरफ से पहली पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. इसके अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने 59 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स ने 36 रनों की पारी खेली. भारत की तरफ से पहली पारी में आकाश दीप ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके हैं. अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट चटकाया है.
प्लेइंग इलेवन
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह.
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, जैकब डफी.