SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विराट कोहली का रिकॉर्ड चकनाचूर, यशस्वी जायसवाल ने मचाया गदर, 85 रन की पारी खेलकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रचा इतिहास

यशस्वी जायसवाल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. अब उनकी नजर रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पर है.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 20, 2026, 10:24 IST | Updated: Nov 20, 2026, 11:03 IST
Image Credit: Yashasvi Jaiswal
Join

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. यशस्वी जायसवाल ने 95.51 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंद पर 85 रन ठोक दिए. यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी में 16 चौके जमाए. यशस्वी जायसवाल ने केएल राहुल ने साथ मिलकर 130 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की और भारत को एक बेहतरीन शुरुआत दिलाई.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में 85 रन की पारी खेलकर यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है. यशस्वी जायसवाल अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं. यशस्वी जायसवाल ने अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में 31 टेस्ट मैचों की 57 पारियों में 2673 बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं.

विराट कोहली का रिकॉर्ड चकनाचूर

विराट कोहली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 46 मैच खेले और 79 पारियों में 2617 रन बनाए थे. 12 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ रोसेउ में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर आ गए हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

1. ऋषभ पंत - 2948 रन

2. शुभमन गिल - 2917 रन

3. रोहित शर्मा - 2716 रन

4. रवींद्र जडेजा - 2675 रन

5. यशस्वी जायसवाल - 2673 रन

6. विराट कोहली- 2617 रन

यशस्वी जायसवाल ने मचाया गदर

अगर यशस्वी जायसवाल 3 रन और बना लेते हैं तो वह रवींद्र जडेजा के 2675 रनों के आंकड़े को भी पीछे छोड़ देते और चौथे स्थान पर आ जाएंगे. रवींद्र जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के लिए 50 मैच खेले और 76 पारियों में 2675 रन बनाए थे. भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं. ऋषभ पंत ने 43 WTC मैचों की 74 पारियों में 2948 रन बनाए हैं. उनके बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल का नंबर आता है, जिन्होंने 43 मैचों की 76 पारियों में कुल 2917 रन बनाए हैं.

यशस्वी जायसवाल के नाम टेस्ट मैचों में 2697 रन

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 40 WTC मैचों की 69 पारियों में 2716 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल के पास इस पहले टेस्ट में 44 रन और बनाकर रोहित शर्मा के WTC रनों के आंकड़े को भी पीछे छोड़ने का मौका होगा. कुल मिलाकर, यशस्वी जायसवाल के नाम 32 मैचों की 58 पारियों में 2697 रन दर्ज हैं. उन्होंने जून 2026 में मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए एक टेस्ट मैच खेला था, लेकिन वह मुकाबला WTC 2025-27 चक्र का हिस्सा नहीं था.

ऋषभ पंत और शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत और शुभमन गिल दोनों के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अपने 3000 रन पूरे करने का मौका होगा. अब तक, कोई भी भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 3000 रन नहीं बना पाया है. शुभमन गिल के पास मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र में कप्तान के तौर पर 1000 रन पूरे करने का मौका होगा, जबकि ऋषभ पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 3000 रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES