App

क्रिकेट का सबसे बड़ा अजूबा: तिहरा शतक और 7 विकेट हॉल, वियान मुल्डर ने 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार बनाया ये दुर्लभ रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 7 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. वह टेस्ट करियर में तिहरा शतक और 7 विकेट हॉल लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

क्रिकेट का सबसे बड़ा अजूबा: तिहरा शतक और 7 विकेट हॉल, वियान मुल्डर ने 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार बनाया ये दुर्लभ रिकॉर्ड
Image Credit: Wiaan Mulder

साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने वह करिश्मा कर दिखाया है, जो टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में आज तक कोई भी क्रिकेटर नहीं कर पाया है. वियान मुल्डर अपने टेस्ट करियर में तिहरा शतक लगाने और एक पारी में 7 विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. उनके इस ऐतिहासिक ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 219 रनों के विशाल अंतर से रौंदकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया.

वियान मुल्डर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की नींव पिछले साल ही रख दी गई थी. 7 जुलाई 2025 को बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वियान मुल्डर ने अपनी टेस्ट कप्तानी के डेब्यू पर ही महज 297 गेंदों में तिहरा शतक ठोकते हुए नाबाद 367 रनों की मैराथन पारी खेली थी. उस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पारी और 236 रनों से जीत दर्ज की थी. अब सेंचुरियन में बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान महज 31 रन देकर 7 विकेट (31 रन देकर 7 विकेट) झटकते ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक और 7 विकेट हॉल का अनोखा डबल पूरा कर लिया.

तिहरा शतक और 7 विकेट हॉल

बांग्लादेश के खिलाफ 31 रन देकर 7 विकेट का यह शानदार स्पेल किसी भी साउथ अफ्रीकी गेंदबाज का बांग्लादेश के विरुद्ध एक टेस्ट पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इस मामले में वियान मुल्डर ने अपने ही साथी स्पिनर केशव महाराज को पीछे छोड़ दिया है. केशव महाराज ने साल 2022 में डरबन में 32 रन देकर 7 विकेट और उसी साल गकेबरहा में 40 रन देकर 7 विकेट के आंकड़े दर्ज किए थे. इसके अलावा, यह सेंचुरियन के मैदान पर किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है, यहां सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का रिकॉर्ड काइल एबॉट (29 रन देकर 7 विकेट बनाम पाकिस्तान, 2013) के नाम दर्ज है.

वियान मुल्डर ने बनाया दुर्लभ रिकॉर्ड

इसके अलावा वियान मुल्डर एक ही टेस्ट मैच में शतक लगाने और सात विकेट लेने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं. इस खास लिस्ट में 1920 में मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के जैक ग्रेगरी, 1978 में लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के इयान बॉथम और 1980 में वानखेड़े में भारत के खिलाफ इयान बॉथम शामिल हैं. भारत के रविचंद्रन अश्विन ने 2016 में नॉर्थ साउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था, जबकि अफगानिस्तान के नसीर खान मारूफखिल ने 2026 में शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसा किया.

साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश का 2-0 से क्लीन स्वीप किया

वियान मुल्डर ने टेस्ट पारी में चौथे या उसके बाद के क्रम पर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज के तौर पर सबसे तेज सात विकेट लेने का नया रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने अपने सात विकेट लेने के लिए केवल 64 गेंदों का सामना किया. उन्होंने ह्यू टेफील्ड के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 1950 में डरबन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट लेने के लिए 68 गेंदें ली थीं.

मैच की बात करें तो, साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 219 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया. वियान मुल्डर ने शतक जड़ा और 7/31 के अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े दर्ज किए. वह अपने टेस्ट करियर में शतक लगाने और सात विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. मार्केस एकरमैन ने 150 रन बनाए, जबकि मार्को जानसेन ने बांग्लादेश की पारी के दौरान तीन विकेट लिए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो