App

Explained: रूट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड; विराट कोहली से 31 पारियां कैसे रह गए पीछे? समझें सबसे तेज 23000 रनों का गणित

इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रूट लगातार रनों का अंबार लगाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने 23,000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया. लेकिन विराट कोहली से कुछ पारियां पीछे रह गए, इसकी वजह क्या है, आइए डिटेल में समझते हैं.

Explained: रूट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड; विराट कोहली से 31 पारियां कैसे रह गए पीछे? समझें सबसे तेज 23000 रनों का गणित

जो रूट, वो नाम जो 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स पर ग्रहण लगा रहा है. रूट लगातार रनों का अंबार लगाते दिख रहे हैं. उन्होंने हाल ही में सबसे तेज 23,000 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया. लेकिन विराट कोहली से कुछ पारियां चूक गए. लेकिन अगर हम कहें कि जो रूट बड़ी आसानी से विराट को पछाड़ सकते थे, तो शायद हैरानी होगी. लेकिन क्यों नहीं पछाड़ पाए, आइए इसके पीछे की वजह समझते हैं.

जो रूट ने 23,000 रन 521 पारियों में पूरे किए, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 522 पारियां ली थीं. लेकिन विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने सबसे तेज 490 पारियों में ये मुकाम हासिल कियाथा. जो रूट विराट कोहली से 31 पारियां पीछे हैं. इसके पीछे की वजह है, टी20 फॉर्मेट है. विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट में जमकर रन ठोके, जिसमें वनडे टॉप पर है. लेकिन जो रूट अधिकतर वनडे और टेस्ट पर निर्भर रहे हैं. उन्होंने टी20 से जल्दी ही किनारा कर लिया और अभी तक महज 32 टी20 मैच खेले हैं. वहीं, टेस्ट और वनडे इसकी तुलना में काफी अधिक हैं.

आल टाइम लिस्ट में 8वें नंबर पर रूट

जो रूट अब 23,041 रन के साथ इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं. वे पहले अंग्रेज बल्लेबाज हैं, जो इस क्लब में शामिल हुए. सचिन, कोहली, राहुल द्रविड़, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, रिकी पोंटिंग और जैक कैलिस उनके साथ इस लिस्ट में हैं. रूट की 521 पारियों में टी20 की महज 30 पारियां हैं. लगभग 90 प्रतिशत रन उन्होंने वनडे और टेस्ट से बनाए हैं. रूट अगर टी20 में भी परमानेंट प्लेयर होते तो विराट को काफी पहले पछाड़ सकते थे.

2021 के बाद उठा रूट का ग्राफ

रूट के करियर में 2021 से उछाल देखने को मिला. 2018 से 2020 के आसपास टेस्ट में उनका औसत 37 से 42 के बीच झूलता रहा. इस फॉर्म ने उनके पारियों के इस आंकड़े को प्रभावित किया. वहीं, पिछले 5 सालों की बात करें तो 2021 में उन्होंने टेस्ट में 1,708 रन बनाए (औसत 61), जिसमें 6 सेंचुरी शामिल थीं. 2021 के बाद के टेस्ट में उनका औसत 55 से ऊपर चला गया. पिछले कुछ सालों में टेस्ट में 20 से ज्यादा सेंचुरी ठोक चुके हैं. 2024 में 1,556 टेस्ट रन (औसत 55+) और 2025 में भी मजबूत प्रदर्शन जारी रखा.

सचिन के महारिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं रूट

पिछले 5-6 साल से टेस्ट में रूट लगातार 50+ औसत से रन ठोक रहे हैं. व्हाइट-बॉल में कोहली जैसी प्रॉडक्टिविटी न होने के चलते वह सबसे तेज 23,000 रन ठोकने के मामले में कोहली से पिछड़ गए. हालांकि, वह इससे भी बड़ी उपलब्धि हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं. रूट अब 35 साल के हैं और टेस्ट में सचिन के 15,921 रन के रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे हैं. उन्हें महारिकॉर्ड को ध्वस्त करने के लिए 1,643 चाहिए. बाकी कोई भी प्लेयर सचिन के इस महारिकॉर्ड के करीब भी नजर नहीं आता है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-8 बल्लेबाजों के आंकड़े:

बल्लेबाजपारियांरनशतकऔसत
सचिन तेंदुलकर (भारत)78234,35710048.52
विराट कोहली (भारत)62928,3598552.71
कुमार संगकारा (श्रीलंका)66628,0166346.77
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)66827,4837145.95
महेला जयवर्धने (श्रीलंका)72525,9575439.15
जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)61725,5346249.10
राहुल द्रविड़ (भारत)60524,2084845.41
जो रूट (इंग्लैंड)52123,0416149.87
ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)52122,3585346.28
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)65121,0324234.14


 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More