App

श्रेयस अय्यर या सूर्यकुमार यादव; 14 मैच के बाद कौन सा कप्तान बेस्ट? आंकड़े दे रहे गवाही

टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को कमान देने के बाद सेलेक्शन कमेटी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. फिलहाल श्रेयस अय्यर के विनिंग कमबैक में ये मुद्दा दब गया. अब अय्यर बतौर कप्तान 14 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, आइए जानते हैं इतने मैच खेलने के बाद सूर्यकुमार यादव के आंकड़े कैसे थे.

श्रेयस अय्यर या सूर्यकुमार यादव; 14 मैच के बाद कौन सा कप्तान बेस्ट? आंकड़े दे रहे गवाही

भारतीय क्रिकेट हर फॉर्मेट में इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है. फ्यूचर के लिए क्या सही है और क्या गलत, इस मुद्दे पर कई क्रिकेट पंडित अपनी-अपनी राय देते रहते हैं. लेकिन आंकड़ों का गणित अलग ही नजर आता है. हम टी20I में कप्तानी की बात करने जा रहे हैं, क्योंकि श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तान बनने के बाद आलोचनाओं की बौछार आ गई थी. हालांकि, अब वो आलोचनाएं टीम इंडिया की जीत में दबी हुई हैं. श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान 14 टी20I मुकाबले खेल लिए हैं, आइए जानते हैं सूर्यकुमार यादव के आंकडे़ बतौर कप्तान कैसे थे.

आंकड़ों को उठाकर देखें तो श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव के शुरुआती मुकाबलों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है. अय्यर की शुरुआत लगातार हार की डबल हैट्रिक से हुई थी. मुश्किल से उनकी कप्तानी में जीत का खाता खुला, जब टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर गई. इसके बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज में भी 3-0 से जीत दर्ज की.

सूर्या और अय्यर की कप्तानी में कितना अंतर?

अब बात करें सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अंतर की. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की शुरुआत 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई. उस दौरान उन्हें कार्यवाहक कप्तान के तौर पर चुना गया था. स्काई ने जीत के साथ आगाज किया. उन्होंने सीरीज में 4-1 से दर्ज की. सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान अपने शुरुआती 14 टी20 इंटरनेशनल में भारत को 12 जीत, 1 हार और 1 नो-रिजल्ट दिलाया. इसके उलट श्रेयस अय्यर के शुरुआती 14 मैचों में भारत का रिकॉर्ड 7 जीत, 6 हार और 1 टाई रहा. आयरलैंड जैसी छोटी टीम के खिलाफ 0-2 की हार का दाग भी अय्यर की कप्तानी में लगा.

शुरुआती मैचों में स्काई का प्रदर्शन

बतौर कप्तान प्रदर्शन की बात करें तो सूर्यकुमार के पहले 14 कप्तानी मैचों में उन्होंने 504 रन बनाए, स्ट्राइक रेट 150 पार रहा.. इनमें दो शतक और कई तेज अर्धशतकीय पारियां शामिल रहीं. कप्तानी डेब्यू में ही उन्होंने 80 रन बनाए थे. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 56 और 100 रन की पारियां खेलीं. श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के रूप में पहले ही मैच में 58 रन बनाए और बांग्लादेश के खिलाफ 75 रन की तूफानी पारी खेली.

श्रेयस अय्यर ने बनाए कितने रन?

श्रेयस अय्यर के रनों पर नजर डालें तो उन्होंने अपने शुरुआती 14 कप्तानी मैचों में 375 रन बनाए. उनकी सबसे बड़ी पारी 80* रही और उनका औसत करीब 34.1 रहा. अय्यर के लिए एक दिलचस्प आंकड़ा यह है कि उनके 14 मैचों में 3 बार वह नाबाद रहे. वहीं इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने 80* रन की पारी भी खेली थी. अब देखना होगा कि सूर्यकुमार यादव की तरह श्रेयस अय्यर के हाथ में भी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब आता है या नहीं. 


 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More