App

कौन हैं ओर्ला प्रेंडरगास्ट? WPL में पहली बार मिला मौका, गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा

आयरलैंड की ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में इतिहास रच दिया है. ओर्ला प्रेंडरगास्ट को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा है. ओर्ला प्रेंडरगास्ट को पहली बार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मौका मिला है.

कौन हैं ओर्ला प्रेंडरगास्ट? WPL में पहली बार मिला मौका, गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा
Image Credit: Orla Prendergast

आयरलैंड की ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में इतिहास रच दिया है. ओर्ला प्रेंडरगास्ट को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा है. ओर्ला प्रेंडरगास्ट को पहली बार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मौका मिला है. ओर्ला प्रेंडरगास्ट विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाली अपने देश आयरलैंड की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. आयरलैंड की अहम ऑलराउंडरों में से एक, ओर्ला प्रेंडरगास्ट के लिए T20I में यह साल काफी शानदार रहा है. 

ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने इस साल 15 मैचों में 35 की औसत और 128.89 के स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए हैं. साथ ही, उन्होंने इन मैचों में 15 विकेट भी लिए हैं. गुजरात जायंट्स के कोच माइकल क्लिंगर ने जियोहॉटस्टार ब्रॉडकास्ट से कहा, 'मुझे इस साल 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में 'वेल्श फायर' टीम के साथ उनके (प्रेंडरगास्ट) साथ काम करने का मौका मिला, जो मेरे लिए सौभाग्य की बात थी. वह आयरलैंड की एक प्रमुख खिलाड़ी हैं, उनमें लीडरशिप के अच्छे गुण हैं और टीम के साथ उनका तालमेल बहुत बढ़िया रहता है.'

ओर्ला प्रेंडरगास्ट को WPL में पहली बार मिला मौका

गुजरात जायंट्स के कोच माइकल क्लिंगर ने आगे कहा, 'ओर्ला प्रेंडरगास्ट हमारी टीम को काफी विविधता दे सकती हैं. अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है या हमें किसी और विदेशी मीडियम-पेस विकल्प की जरूरत पड़ती है, तो वह टॉप 6 या 7 में बल्लेबाजी कर सकती हैं. वह एक वर्ल्ड-क्लास ऑलराउंडर हैं, इसलिए उन्हें टीम में शामिल करना बहुत अच्छा रहेगा.'

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के नियमों के अनुसार एसोसिएट नेशन की खिलाड़ियों के लिए एक अलग पांचवां विदेशी स्लॉट होता है, लेकिन ओर्ला प्रेंडरगास्ट को गुजरात जायंट्स की प्लेइंग XI में मौजूद चार विदेशी स्लॉट में से एक के लिए प्रतिस्पर्धा करनी होगी. इस साल की शुरुआत में, ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने 44 गेंदों पर 63 रनों की शानदार पारी खेली थी. उनकी इस पारी की मदद से आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर, टी20 वर्ल्ड कप के पांच एडिशन और 22 कोशिशों के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की थी.

कौन हैं ओर्ला प्रेंडरगास्ट?

1 जून 2002 को आयरलैंड के डबलिन में जन्मीं ओर्ला प्रेंडरगास्ट एक दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से मीडियम-फास्ट गेंदबाजी करती हैं. ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने अगस्त 2019 में नीदरलैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, और इसके बाद अक्टूबर 2021 में उन्होंने अपना वनडे (ODI) डेब्यू किया. आयरलैंड के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद, ओर्ला प्रेंडरगास्ट को सितंबर 2025 में अगस्त महीने के लिए 'ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया था. 

क्रिकेट से पहले फुटबॉल में बनाया था करियर

पाकिस्तान के खिलाफ आयरलैंड की T20I सीरीज में उन्होंने 144 रन बनाए और चार विकेट लिए. इस सीरीज को आयरलैंड ने 2-1 से जीता था. इसके बाद, ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालीफायर में उन्होंने 244 रन बनाए और सात विकेट लिए. ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने कम उम्र में फुटबॉल में अंडर-17 लेवल पर आयरलैंड का प्रतिनिधित्व किया था और कैबिनटीली FC के लिए क्लब फुटबॉल भी खेला था. बाद में उन्होंने क्रिकेट को अपने पेशेवर करियर के रूप में चुना. उनका यह फैसला काफी सफल रहा, क्योंकि इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में तेजी से कामयाबी हासिल की है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More