App

विराट कोहली ने रचा इतिहास, रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, न्यूजीलैंड के बने दुश्मन नंबर-1

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वेलिंगटन ODI मैच में विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़कर इतिहास रच दिया है.

विराट कोहली ने रचा इतिहास, रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, न्यूजीलैंड के बने दुश्मन नंबर-1
Image Credit: Virat Kohli And Ricky Ponting

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे ODI मैच में 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कर लिया है. वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे ODI मैच के दौरान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को एक प्रचंड रिकॉर्ड बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. विराट कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप बल्लेबाज बन गए हैं.

विराट कोहली इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाते ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग से आगे निकल गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली अब टॉप पर हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे ODI मैच में 1 रन बनाते ही विराट कोहली ने अपने नाम यह बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है. विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक 38 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 56.51 की औसत के साथ 1978 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं.

विराट कोहली ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में विराट कोहली का हाइएस्ट स्कोर नाबाद 154 रन है. रिकी पोंटिंग की बात करें तो उन्होंने 1995 से 2011 के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 ODI मैच खेले और 50 पारियों में 45.83 की औसत के साथ 1,971 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली और रिकी पोंटिंग के बाद भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है, जिन्होंने 42 मैचों की 41 पारियों में 1750 रन बनाए हैं.

रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त

इस मैच से पहले विराट कोहली और रिकी पोंटिंग दोनों के नाम संयुक्त रूप से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 1971 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था. विराट कोहली को रिकी पोंटिंग से आगे निकलने के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी, जो उन्होंने एक बाउंड्री लगाकर हासिल कर लिया. हालांकि, दूसरे ODI मैच में विराट कोहली 7 रन बनाकर आउट हो गए. इससे पहले विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI मैच में 74 रनों की अहम पारी खेली थी. इसके अलावा अगर विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 नवंबर को आगामी तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में कम से कम 22 रन और बना लेते हैं, तो वह 'ब्लैक कैप्स' के खिलाफ 2000 ODI रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More