विराट कोहली ने ध्वस्त किया सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड: ODI में सबसे तेजी से 15000 रन बनाने वाले बने
विराट कोहली ने एक और बड़े मिल के पत्थर को पार कर लिया है. पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद वो वनडे इंटरनेशनल में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. वो इस मुकाम तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
Virat Kohli 15000 Runs in ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और बड़े मिल के पत्थर को पार कर लिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 59 रन बनाते ही उन्होंने इतिहास रच दिया. पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद वो वनडे इंटरनेशनल में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. वो इस मुकाम तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में 'किंग' कोहली ने अपने रोल मॉडल सचिन को पीछे छोड़ दिया है.
विराट कोहली पहले ही ODI में सचिन तेंदुलकर के सबसे अधिक शतक का महारिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. अब उन्होंने 15000 रनों के पहाड़ को भी पार कर लिया है. अल्जारी जोसेफ की गेंद पर खूबसूरत चौका लगाकर कोहली ने 15 हजारी क्लब में एंट्री मारी.
विराट कोहली ने ODI में पूरे किए 15000 रन
भारतीय क्रिकेट के पोस्टर बॉय कहे जाने वाले विराट कोहली ने 37 साल और 326 दिन की आयु में ये कारनामा किया है. वहीं, मास्टर ब्लास्टर ने 34 साल और 66 दिन की आयु में ODI में 15000 रन पूरे किए थे.
इस मिल के पत्थर को पार करने के लिए सचिन ने 377 पारियां और 17528 गेंदें खेलीं, जबकि विराट कोहली ने 303 पारियों और 15950 गेंदें खेलकर ये अद्भुत कारनामा कर दिया.
दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन
यह माइलस्टोन कभी भी बहुत दूर नहीं था, लेकिन कोहली की बैटिंग पर इसका कोई दबाव नहीं दिखा. उन्होंने 40 गेंदों में अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की और 15,000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए और 9 रनों की रूरत होने के बावजूद, उन्होंने आक्रामक खेलना जारी रखा. लगातार दो बाउंड्री से वे 59 रन पर पहुंचे और यह माइलस्टोन हासिल कर लिया. इसके बाद कोहली ने सम्मान जताते हुए तेंदुलकर की ओर दोनों हाथ उठाए और फिर तिरुवनंतपुरम की भीड़ की ओर मुड़कर उनके खड़े होकर किए गए सम्मान (स्टैंडिंग ओवेशन) को स्वीकार किया.
कोहली का अद्भुत कारनामा
एक समय था जब लोग ये बात करते थे कि क्या कोई बल्लेबाज ODI में सचिन के महान आंकड़े के पास भी आ पाएगा. विराट कोहली धीरे-धीरे सीधी चढ़ते रहे और तेजी से रिकॉर्ड तोड़ते गए. कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेजी से 8000, 9000,10000,11000,12000,13000.14000 और 15000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है.