SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब वेस्टइंडीज की खैर नहीं... विराट कोहली ने बदला अपना गेम, वनडे सीरीज से पहले बताया अपना मास्टरप्लान

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अपने नए गेम प्लान का खुलासा किया है. विराट कोहली अब ज्यादा आजादी से बल्लेबाजी करते हुए जरूरत के मुताबिक बड़े जोखिम लेने के लिए तैयार हैं.

Written By Tarun Verma
Published: Sep 26, 2026, 01:12 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 01:45 PM IST
Image Credit: Virat Kohli
Join

वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार 17 सितंबर से शुरु हो रही तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज से पहले विराट कोहली ने अपने तूफानी तेवर जाहिर कर दिए हैं. अब विराट कोहली के बल्ले से पहले से कहीं ज्यादा तबाही देखने को मिल सकती है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज ने अपने नए गेम प्लान का खुलासा किया है. विराट कोहली ने साफ कहा है कि वह अब बाहरी उम्मीदों के दबाव में नहीं खेलना चाहते और अपनी बल्लेबाजी में ज्यादा आजादी के साथ कैलकुलेटेड रिस्क लेना चाहेंगे. 

विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने खुद से वादा किया है कि वह अब ज्यादा फ्री होकर बल्लेबाजी करेंगे. लंबे समय तक उनकी भूमिका पारी को संभालने और टीम को स्थिरता देने की रही है, लेकिन अब वह इस जिम्मेदारी के साथ-साथ जरूरत के मुताबिक ज्यादा जोखिम भी लेना चाहते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ कल होने वाले भारत के पहले वनडे मैच से पहले जियोस्टार पर विराट कोहली ने कहा, 'सबसे पहले तो बदलाव यह आया है कि मैंने खुद से वादा किया है कि मैं अब और खुलकर खेलूंगा. मैं लोगों की उम्मीदों की चिंता नहीं करूंगा. लंबे समय तक मेरा रोल पारी को संभालने का रहा है.'

विराट कोहली ने बदला अपना गेम

विराट कोहली ने कहा, 'मुझे पता है कि मैं खेल सकता हूं और अच्छे शॉट्स भी लगा सकता हूं, लेकिन हालात ऐसे होते हैं कि अगर पिच मुश्किल हो और स्थिति भी चुनौतीपूर्ण हो, तो आप ऐसी सोच में पड़ जाते हैं कि मैं शॉट तो मार सकता हूं, लेकिन मुझे एक खास रोल दिया गया है.' विराट कोहली ने आगे कहा कि अब वह पारी को आगे बढ़ाने और टीम के लिए ज्यादा रन बनाने के लिए सोच-समझकर रिस्क लेने के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

वनडे सीरीज से पहले बताया अपना मास्टरप्लान

विराट कोहली ने कहा, 'इस बार मैं कोशिश कर रहा हूं कि थोड़ा मैं कैलकुलेटेड रिस्क लेते हुए 30 से 40 रन एक्स्ट्रा बनाऊं. अब तेजी से रन बनाने का समय आ गया है.' विराट कोहली ने यह भी बताया कि कैसे वनडे क्रिकेट का बदलता रूप टीमों को बड़े स्कोर बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है, और कहा कि वह अनुकूल परिस्थितियों में ज्यादा रिस्क लेने को तैयार हैं.

अब वेस्टइंडीज की खैर नहीं

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज से पहले विराट कोहली ने कहा, 'अब खेल का अंदाज बदल रहा है. खासकर जब हालात तेज और अच्छे हों, और दूसरी टीमें आपको 340-350 रन बनाने पर मजबूर कर रही हों, तो हमें भी 350-360 रन बनाने में सक्षम होना चाहिए. अब मैं रिस्क लेने को पूरी तरह तैयार हूं, क्योंकि मुझे पता है कि अगर मैं वहां रन बनाता हूं, तो हम आसानी से 350-360 रन तक पहुंच जाएंगे और अगर मैं ऐसा करता हूं और ज्यादा देर तक क्रीज पर टिकता हूं, तो आखिर में और भी तेजी से रन बना सकता हूं.' 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES