SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना महारिकॉर्ड होगा ध्वस्त? 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के पास बड़ा मौका, दिल्ली में उतरते ही रच देंगे इतिहास

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में एक और बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं.

Written By Tarun Verma
Published: Sep 13, 2026, 01:04 PM IST | Updated: Sep 13, 2026, 01:34 PM IST
Image Credit: Vaibhav Sooryavanshi and Sachin Tendulkar
Join

टीम इंडिया के युवा स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने के करीब हैं. महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले वैभव सूर्यवंशी अब भारत की धरती पर एक और महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत आज यानी रविवार (13 सितंबर) से हो रही है. अगर वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं, तो वह किसी फुल मेंबर टीम की ओर से भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने अपने सिर्फ दो महीने लंबे इंटरनेशनल करियर में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय पुरुष क्रिकेटर बन चुके हैं. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया था. अब उनकी नजर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि पर है, जो भारतीय सरजमीं पर हासिल की जा सकती है. भारत की तरफ से घरेलू मैदान पर सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें, तो सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर आता है.

सचिन तेंदुलकर ने दिसंबर 1990 में पुणे में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबला खेला था. उस समय सचिन तेंदुलकर की उम्र 17 साल और 253 दिन थी. अब वैभव सूर्यवंशी के पास सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड से अलग भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनने का मौका है. वैभव सूर्यवंशी इसी के साथ ही 15 साल और 170 दिन की उम्र में यह महारिकॉर्ड बना देंगे. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी. भारतीय टीम में संजू सैमसन भी मौजूद हैं. 

क्या वैभव को मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका? 

ओपनिंग की जिम्मेदारी को लेकर टीम मैनेजमेंट के सामने सेलेक्शन की कठिन चुनौती हो सकती है. फिर भी, तीन मैचों की T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को कम से कम एक मुकाबले में तो मौका मिलने की उम्मीद की जा सकती है. इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में खेली गई T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. हालांकि, सीरीज के आखिरी मुकाबले तक संजू सैमसन की वापसी हुई और वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर होना पड़ा.

सूर्यवंशी को शामिल करना आसान फैसला नहीं होगा

इससे साफ है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर मुकाबला आसान नहीं होगा. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में एक बेहतर और स्थिर ओपनिंग जोड़ी बनाई है. दोनों खिलाड़ियों ने साथ में अच्छा प्रदर्शन भी किया है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए वैभव सूर्यवंशी को शामिल करना आसान फैसला नहीं होगा. हालांकि, अगर कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर दोनों खिलाड़ियों को मौका देते हैं, तो यह वैभव सूर्यवंशी के लिए अपना टैलेंट दिखाने का शानदार अवसर हो सकता है. खासकर जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम मैनेजमेंट दोनों खिलाड़ियों को आजमाने पर विचार कर सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES