SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IND vs NZ: 'सिराज को ड्रॉप करना गलत नहीं...' मियां मैजिक को हल्के में ले रहे बैटिंग कोच, बयान से मच सकता है बवाल

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट से मोहम्मद सिराज के ड्रॉप होने का मुद्दा तूल पकड़ता नजर आ रहा है. सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि दिग्गज सुनील गावस्कर, आर अश्विन और हर्षा भोगले भी मैनेजमेंट के इस फैसले से नाखुश हैं. इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट को इस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 19, 2026, 18:27 IST | Updated: Nov 19, 2026, 18:29 IST
Join

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टेस्ट का आगाज होते ही माहौल गर्म नजर आया. मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा प्लेइंग-XI से ड्रॉप हुए तो सवालों की बौछार हो गई. सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि कई दिग्गजों ने भी मैनेजमेंट के फैसलों पर सवाल खड़े कर दिए. इस लिस्ट में सुनील गावस्कर, आर अश्विन और हर्षा भोगले भी शामिल थे, जिन्होंने सिराज को ड्रॉप करना नाइंसाफी बताया. आंकड़े भी सिराज के पक्ष में नजर आते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट को इस फैसले का कोई फछतावा नहीं है, इसका अंदाजा बैटिंग कोच सितांशु कोटक के बयान से लगाया जा सकता है.

आंकड़े देखें तो मोहम्मद सिराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. उनके आंकड़े जसप्रीत बुमराह से भी अच्छे हैं. सिराज ने महज 11 मुकाबलों की 21 पारियों में ही 43 विकेट झटके हैं. वहीं, वेलिंगटन की पिच पर रफ्तार को देखते हुए भी सिराज फायदेमंद साबित हो सकते थे, लेकिन मैनेजमेंट ने क्या सोचा आइए सीतांशु कोटक के बयान से समझते हैं.

क्या बोले सीतांशु कोटक?

बैटिंग कोच ने पहले दिन स्टंप्स के बाद कहा, "सिराज के साथ कोई भी दिक्कत नहीं, लेकिन टीम चुनते समय हमें लगा कि ये बेस्ट इलेवन है. मुझे ऐसा नहीं लगता कि सिराज को बाहर रखना गलत है. यह सिर्फ पहला दिन है और हम टीम का चयन केवल पहले दिन के लिए नहीं, बल्कि दूसरे, तीसरे और चौथे दिन को ध्यान में रखकर भी करते हैं." कोटक ने जडेजा को भी बाहर रखने पर सफाई दी.

जडेजा की जगह सुंदर को मिला मौका

रवींद्र जडेजा को बाहर करके वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया. कोटक ने कहा, "हमने वॉशिंगटन को प्राथमिकता दी, क्योंकि टॉप ऑर्डर में चार बाएं हाथ के बल्लेबाज थे. इस मैच के लिए ये ही सर्वश्रेष्ठ संभावित बॉलिंग अटैक है. मैदान में धूप खिली थी और मौसम शानदार था. पिच की नमी उम्मीद से जल्दी सूख गई. उनकी बैटिंग को श्रेय देना चाहिए. स्पिनर्स के खिलाफ उन्होंने नो रिस्क गेम खेला. नई बॉल से गेंदबाजों को अधिक मदद मिली."

ये भी पढ़ें... IND vs NZ: 70 रन पर आधी टीम आउट, फिर निकोल्स-फिलिप्स ने मचाई तबाही, भारत के खिलाफ बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड

मैच में क्या हुआ?

मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी. शुरुआत शानदार थी, क्योंकि टीम इंडिया ने 100 रन के भीतर न्यूजीलैंड की आधी टीम को समेट दिया था. लेकिन गेंद की चमक फिकी पड़ते ही न्यूजीलैंड की टीम हावी हुई. कीवी टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स पहले दिन 94 रन पर नाबाद लौटे. वहीं, हेनरी निकोल्स 113 रन पर नाबाद गए. अब देखना होगा दूसरे दिन टीम इंडिया कमबैक करने में कामयाब होती है या नहीं. भारतीय गेंदबाजी बुमराह पर निर्भर दिखी, जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES