App

फिफ्टी ठोक श्रेयस अय्यर ने कर ली रोहित की बराबरी, सैमसन-अभिषेक फ्लॉप, ईशान किशन ने उड़ाया गर्दा

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में भारत ने सीरीज में पहली बार पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का स्कोर खड़ा किया. श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जड़कर रोहित शर्मा की बराबरी कर ली, जबकि ईशान किशन ने सूर्या का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा.

फिफ्टी ठोक श्रेयस अय्यर ने कर ली रोहित की बराबरी, सैमसन-अभिषेक फ्लॉप, ईशान किशन ने उड़ाया गर्दा
Image Credit: फिफ्टी ठोक श्रेयस अय्यर ने कर ली रोहित की बराबरी, ईशान किशन ने उड़ाया गर्दा (BCCI/X)

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी टी20 मैच में श्रेयस अय्यर ने 23 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी पारी खेली. हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से अय्यर ने 22 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है. श्रेयस अय्यर अब SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक बार 50+ स्कोर करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं.

बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने भी SENA देशों में 3 बार 50+ स्कोर किया थ. श्रेयस अय्यर ने भी 3 बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों में उन्होंने 25.20 की औसत और 151.81 के स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है.

SENA देशों में भारतीय कप्तानों द्वारा सबसे ज्यादा T20I 50+ स्कोर

3 - श्रेयस अय्यर (10 पारियां)
3 - रोहित शर्मा (14 पारियां)
2 - सूर्यकुमार (9 पारियां)
2 - विराट कोहली (14 पारियां)

ईशान किशन ने तोड़ा सूर्या का रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जड़कर रोहित शर्मा की बराबरी की, जबकि इसी मैच में 61 रनों की शानदार पारी खेलकर ईशान किशन ने पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ईशान अब एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. सूर्या ने 2022 में 31 मैचों में 1164 रन बनाए थे, जबकि ईशान ने इस साल अब तक 37 मैचों में 1220 रन बना लिए हैं.

न्यूजीलैंड के सामने रनों का लक्ष्य

हैम्लिटन में खेले जा रहे 5वें और सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत के दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन इस मैच में फेल हो गए. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की फिफ्टी के दम पर भारत ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए. 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 3-1 से आगे है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More