SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सहवाग, सहवाग की गूंज... पाकिस्तान के खिलाफ बरसे आर्यवीर, चोटिल होने के बावजूद बल्ले से मचाई तबाही

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में आर्यवीर सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया. उन्होंने चोट के बावजूद टीम के लिए अहम पारी खेली और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 14, 2026, 16:05 IST | Updated: Nov 14, 2026, 16:15 IST
Image Credit: आर्यवीर सहवाग. Screenshot Sony Sports
Join

ओमान के अल अमरात में अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत के ओपनर बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने शानदार अर्धशतक लगाया. पाकिस्तान से मिले 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ मिलकर जोरदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी कर दी. आर्यवीर जब अर्धशतक के करीब थे, तब स्टेडियम में 'सहवाग, सहवाग' की गूंज सुनाई देने लगी. इससे कमेंटेटेर्स और फैंस को वीरेंद्र सहवाग की याद आ गई. उन्होंने अपने करियर में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी और उनका बेटा भी वही करना शुरू कर दिया है.

आर्यवीर 61 गेंद पर 58 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 95.08 का रहा. आर्यवीर और लक्ष्य ने शुरुआती 10 ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी की और पाकिस्तानी गेंदबाजों को पिच से फायदा नहीं उठाने दिया. बल्लेबाजी के दौरान आर्यवीर को चोट भी लगी, लेकिन वह क्रीज से बाहर नहीं आए. उन्होंने दर्द को सहा और उसी को अपनी ताकत बनाते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया. वह 18वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए. निकाब शफीक की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में उन्होंने उस्मान खान को कैच दे दिया.

 

उस्मान ने ठोका शतक

मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ओपनर उस्मान खान का शतक लगाकर उनके निर्णय को सही साबित किया. उस्मान ने 111 गेंद पर 107 रन बनाए. इस दौरान 11 चौके और तीन छक्के लगाए. दूसरे ओपनर हयाम खान ने 21 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की. इसके बाद तीसरे क्रम पर आए अब्दुल कादिर ने उस्मान का बखूबी साथ दिया और दूसरे विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की.

ये भी पढ़ें: कौन हैं उस्मान खान? फाइनल में भारत के लिए नासूर बना ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, फखर जमां की दिलाई याद

काव्य ने लिए चार विकेट

कादिर ने 54 गेंद पर 80 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और आठ छक्के लगाए. कप्तान फरहान ने 60 गेंद पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाए. पाकिस्तान ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए. भारत के लिए काव्य पटेल ने चार और चिगुरुपति वेंकट ने तीन विकेट अपने नाम किए. अर्जुन राजपूत को एक सफलता मिली. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES