SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रजनीकांत के लिए संजू सैमसन का क्रेज: 'Jailer 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग, 'थलाइवा' की फिल्म के लिए बुक कर डाला पूरा थिएटर

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन सुपरस्टार रजनीकांड के फैन हैं. वह रजनीकांत की नई फिल्म जेलर-2 को पहले दिन देखने से चूक गए थे. इसके बाद उन्होंने थिएटर ही बुक कर लिया और मूवी का आनंद लिया.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 20, 2026, 04:50 PM IST | Updated: Oct 20, 2026, 05:13 PM IST
Image Credit: संजू सैमसन और रजनीकांत.
Join

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'जेलर-2' सिनेमाघरों में आ गई है. दुनिया भर में रजनीकांत के फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है. उनके प्रशंसकों की लिस्ट में दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम भी दर्ज है. सैमसन मैदान पर तूफानी बल्लेबाजी करते हैं और मैदान से बाहर वह 'थलाइवा' (रजनीकांड) के फैन हैं. न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले उन्होंने इस फिल्म को देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर डाला.

रजनीकांत के सुपर फैन संजू ने अपनी फैमिली, दोस्तों और टीम इंडिया के कुछ सदस्यों के लिए पूरा थिएटर बुक किया. वह इस फिल्म को अपने करीबियों के साथ देखना चाहते थे. वह मूवी के रिलीज के पहले ही दिन नहीं देख पाए. इस बारे में संजू ने बताया कि वह दिल्ली में एक इवेंट होने के कारण पहले दिन 'जेलर-2' को नहीं देख पाए थे. इसकी कमी पूरी करने के लिए उन्होंने एक सिनेमा हॉल को ही बुक कर लिया. मनोरमा ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसन ने फिल्म बेंगलुरु में देखी.

संजू की खुशी का ठिकाना नहीं

संजू ने थिएटर बुक करने के बाद खुशी जताई और उन्होंने कहा कि वह इस मामले में काफी लकी हैं कि उन्हें ऐसा करने का मौका मिल गया. वहां उनकी पत्नी और दोस्त भी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि टीम इंडिया में तमिल जानने वाले कुछ खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों ने भी मूवी का आनंद लिया.

2023 में आई थी जेलर

रजनीकांत की फिल्म जेलर-2 को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया हैं. यह 2023 में आई 'जेलर' मूवी का अगला हिस्सा है. 'थलाइवा' एक बार फिर से मूवी में टाइगर मुथुवेल पांडियन के रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म में उनके एक्शन और स्वैग ने सबका दिल जीता है. संजू ने मूवी का पहला हिस्सा भी देखा था और उन्होंने दूसरे हिस्से को न्यूजीलैंड जाने से पहले देख लिया.

ये भी पढ़ें: कैच छूटा और गुस्सा फूटा: शेफाली वर्मा ने लाइव मैच में ऐसा क्या कर दिया? आईसीसी ने सुना दी बड़ी सजा

न्यूजीलैंड में भारत का शेड्यूल

भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी. संजू को टी20 टीम में चुना गया है. वह एक बार फिर से ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी यही जिम्मेदारी निभाई थी. उन्होंने पांच मैचों में 11, 82, 3, 56 और 16 का स्कोर खड़ा किया है.

न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज का शेड्यूल
22 अक्टूबर- पहला टी20- क्राइस्टचर्च- दोपहर 12:30
24 अक्टूबर- दूसरा टी20- क्राइस्टचर्च- दोपहर 12:30
27 अक्टूबर- तीसरा टी20- वेलिंगटन- दोपहर 12:30
30 अक्टूबर- चौथा टी20- ऑकलैंड- दोपहर 12:30
1 नवंबर- पांचवां टी20- हैमिल्टन- दोपहर 12:30
(नोट: मैच के समय भारतीय समयानुसार हैं.)

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टी20

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नमन धीर, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES