SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धोनी को पहली बार देखते ही मुरीद हो गए थे सचिन, माही के संन्यास पर किया खास पोस्ट

एमएस धोनी के आईपीएल रिटायरमेंट की खबर 17 नवंबर को सभी के पास पहुंची. सोशल मीडिया पर बधाईयों की होड़ लग गई. कई क्रिकेटर्स ने उन्हें खास बधाई दी. अब दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट लिख दिया है.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 18, 2026, 21:53 IST | Updated: Nov 18, 2026, 21:57 IST
Join

एमएस धोनी के संन्यास की खबर आए कई घंटे बीत चुके हैं. कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें खूब बधाई दी. अब सचिन तेंदुलकर ने भी माही के आईपीएल संन्यास पर खास पोस्ट किया है. मंगलवार को IPL 2027 रिटेंशन से पहले धोनी के संन्यास की जानकारी सीएसके ने दी थी. हालांकि, ये साफ किया कि वह बतौर मेंटॉर टीम के साथ जुड़ेंगे. धोनी ने भी कुछ देर बाद एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया जो आग की तरह फैला. अब सचिन तेंदुलकर का पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है.

तेंदुलकर ने एक्स और इंस्टाग्राम पर धोनी को लेकर पोस्ट लिखा. उन्होंने याद किया कि कैसे भारत के बांग्लादेश दौरे के दौरान उन्होंने पहली बार धोनी को बैटिंग करते देखा था, उस दौरान ही मास्टर ब्लास्टर ने उनकी क्षमता को पहचान लिया था. सचिन ने भारतीय ड्रेसिंग रूम में बिताए गए यादगार पलों को भी याद करते हुए धोनी को उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी.

सचिन ने सौरव गांगुली

सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "मुझे आज भी याद है कि जब मैंने बांग्लादेश में एमएस को बल्लेबाजी करते देखा था, तो मैंने सौरव से कहा था कि उनकी पावर-हिटिंग में कुछ खास बात है. साफ पता चलता था कि उनके पास एक अद्भुत प्रतिभा है और उनका सफर कितना शानदार रहा. आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना और भारतीय क्रिकेट के कुछ सबसे यादगार पलों का हिस्सा बनना बहुत खुशी की बात थी."

सचिन ने दी बधाई

उन्होंने आगे लिखा, "मुझे हमेशा से यकीन था कि आप कुछ खास करेंगे और आपने तो उम्मीद से कहीं ज्यादा हासिल किया. आपने भारतीय क्रिकेट को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और आपके साथ इस सफर को साझा करना बहुत शानदार रहा. बहुत बढ़िया खेले, एमएस." IPL में धोनी का सफर 2008 में शुरू हुआ, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली खिलाड़ी नीलामी में उन्हें 1.5 मिलियन डॉलर में खरीदा और कप्तान नियुक्त किया.

ये भी पढे़ं..न्यूजीलैंड में भारत का टेस्ट महासंग्राम... कब, कहां और कितने बजे पड़ेगी पहली गेंद? मोबाइल पर FREE में ऐसे देखें LIVE मैच

वीडियो कॉल पर धोनी ने लिया संन्यास

एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट से पहले शनिवार को सीएसके के साथ मीटिंग की थी. सीएसके की ओनर रूपा गुरुनाथ ने जानकारी दी कि उन्होंने वीडियोकॉल पर अचानक कहा कि रिलीज प्लेयर्स में उनका भी नाम जोड़ देना चाहिए. जिससे मीटिंग रूम में सन्नाटा छा गया. खबर ऑफिशियल होते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई. कई दिग्गजों ने उन्हें इमोशनल बधाई दी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES