SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रबाडा OUT, नॉर्खिया IN: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की टीम में कौन-कौन? देखें प्लेइंग-11

SA vs AUS 1st Test: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 9 अक्टूबर को शुरू होने वाला है. मैच के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 में कगिसो रबाडा को नहीं चुना गया.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 08, 2026, 09:15 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 09:21 PM IST
Image Credit: कगिसो रबाडा. AP
Join

South Africa Playing XI For 1st Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज की शुरुआत शुक्रवार (8 अक्टूबर) को होगी. कंगारू टीम 2018 में सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच खेलने पहुंची है. डरबन के किंग्समीड में होने वाले इस मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका की टीम ने प्लेइंग-11 घोषित कर दी है. इसमें तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को नहीं रखा गया है. वहीं एनरिच नॉर्खिया को लंबे समय बाद जगह दी गई है. वह मार्च 2023 के बाद टेस्ट मैच खेलेंगे.

रबाडा को चोट के कारण प्लेइंग-11 में नहीं चुने गए हैं. वह अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. साउथ अफ्रीका की टीम उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है. इस कारण रबाडा को इस अहम मुकाबले के लिए नहीं चुना गया है. कप्तान कगिसो रबाडा ने गुरुवार को प्लेइंग-11 को कंफर्म किया. नॉर्खिया के साथ मार्को यानसेन तेज गेंदबाजी को संभालेंगे. टीम में वियान मुल्डर तीसरे तेज गेंदबाज होंगे. केशव महाराज और सिमोन हार्मर दो स्पिनर होंगे.

 

 

रबाडा कब हुए चोटिल?

रबाडा मई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद से ही मैदान से दूर हैं. उन्हें ट्रेनिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. हालांकि, उन्होंने हाल ही में अभ्यास में गेंदबाजी दोबारा शुरू कर दी है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है. टीम को उम्मीद है कि वह गकेबराह में होने वाले दूसरे टेस्ट तक वापसी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका को मिला नया टेस्ट कप्तान: 18 मैचों बाद ही धनंजय डी सिल्वा ने दिया इस्तीफा, अब किसे मिली टीम की कमान?

रबाडा को बाहर रखने पर बावुमा ने क्या कहा?

मैच से एक दिन पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए कप्तान बावुमा ने कहा, ''यह फैसला आसान नहीं था. हमने सतर्क रुख अपनाते हुए उन्हें कुछ अतिरिक्त दिन दिए हैं ताकि वह 100 प्रतिशत फिटनेस के करीब पहुंच सकें. जैसे ही मेडिकल टीम से उन्हें हरी झंडी मिलेगी, हम उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की उम्मीद करते हैं.''

 

 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की गजब नौटंकी: IPL के समय में कराएगा PSL, लगातार तीसरे साल होगा फ्लॉप, शेड्यूल किया जारी

नॉर्खिया होंगे एक्स-फैक्टर?

रेड-बॉल क्रिकेट से लंबे समय तक दूर रहने के बाद नॉर्खिया की वापसी हुई है. उनका पिछला टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ था. 32 वर्षीय नॉर्खिया इसके बाद पीठ और कूल्हे की चोटों से जूझते रहे. हाल ही में उन्होंने यूरोपियन टी20 लीग में रोटरडैम डॉकर्स के लिए खेला था. रेड-बॉल पेस अटैक को मजबूती देने के लिए दक्षिण अफ्रीका ने डैन पैटरसन और गेराल्ड कोएत्जी से ऊपर नॉर्खिया को चुना. बावुमा ने कहा, ''उनके X-फैक्टर को नजरअंदाज करना मुश्किल है. 150 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले ज्यादा गेंदबाज मौजूद नहीं हैं. एक बल्लेबाज के रूप में मैं ऐसी गेंदबाजी का सामना करना पसंद नहीं करूंगा.''

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI

एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगहम, तेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिच नॉर्खिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES