SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

10000 रन: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, ओपनिंग में रचा इतिहास, दिग्गजों के क्लब में एंट्री

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 10 हजार रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 03, 2026, 03:54 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 03:58 PM IST
Image Credit: भारत के ओपनर रोहित शर्मा. BCCI
Join

Rohit Sharma broke Sachin Tendulkar Record: भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. शनिवार (3 अक्टूबर) को न्यू चंडीगढ़ में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने 2 रन बनाते ही 10 हजार रनों के स्पेशल क्लब में एंट्री मार ली है. रोहित वनडे में बतौर ओपनर बल्लेबाज 10 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए. वह ऐसा करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने यह उपलब्धि अपने नाम की थी.

रोहित को बतौर ओपनर 10 हजार रन पूरे करने के लिए 2 रनों की जरूरत थी. उन्होंने इस मुकाबले में आसानी से 2 रन बना लिए. वह वनडे इतिहास में बतौर ओपनर सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं. हिटमैन 202 पारियों में ही इस आंकड़े तक पहुंच गए. उनके अलावा सचिन तेंदुलकर (15310), सनथ जयसूर्या (12740) और क्रिस गेल (10179) भी बतौर ओपनर 10 हजार से अधिक रन बना चुके हैं.

गुवाहाटी में लगाया था शतक

रोहित ने इस मैच से पहले 201 पारियों में 9998 रन बनाए थे. उन्होंने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में 75 गेंद पर 101 रनों की पारी खेली थी. हिटमैन ने अपनी उस पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए थे. उन्होंने भारतीय कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 255 रनों की साझेदारी की थी. भारत ने 406 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था. गिल ने उस मैच में दोहरा शतक जड़ा था.

 

 

गिल-कोहली का नहीं चला बल्ला

तीसरे वनडे मैच की बात करें तो न्यू चंडीगढ़ में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. नीतीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई. वहीं, अंशुल कंबोज को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला. भारत की शुरुआत मैच में अच्छी नहीं रही. कप्तान शुभमन गिल 1 और विराट कोहली खाता खोले बगैर आउट हो गए. दोनों को जेडन सील्स ने आउट किया.

ये भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान पर कर दी क्रिकेट वाली स्ट्राइक: एशियन गेम्स में चटाई धूल, टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल पर किया कब्जा

क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर

भारत ने वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी इस सीरीज से शुरू कर दी है. तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी. उसमें विराट कोहली और शुभमन गिल ने शतक लगाया था. गुवाहाटी में गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक की बदौलत टीम को जीत मिली थी. दूसरे मैच में जीत के साथ ही भारत ने सीरीज को अपने नाम कर लिया था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES