SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रवींद्र जडेजा का 16वां शतक: न्यूजीलैंड दौरे से पहले दिखाया दम, रणजी में सौराष्ट्र के लिए बने संकटमोचक

Ravindra Jadeja Ranji Trophy Century: न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज से पहले रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में शतक लगाकर अपना दावा ठोक दिया है. टेस्ट टीम का चयन अभी नहीं हुआ है. उनकी जगह भी टीम में पक्की नहीं है.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 12, 2026, 04:14 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 04:41 PM IST
Image Credit: रवींद्र जडेजा.
Join

Ravindra Jadeja Ranji Trophy Century: भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन से पहले शतक जमाकर अपना दावा ठोक दिया है. जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए सोमवार (12 अक्टूबर) को छत्तीसगढ़ के खिलाफ सेंचुरी लगाई. यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका 16वां शतक है और यह एक दम सही समय पर आया है. जडेजा की यह पारी उन्हें न्यूजीलैंड की फ्लाइट का टिकट दिलवा सकती है.

जडेजा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ संकट के समय बल्लेबाजी की और सौराष्ट्र की पारी को संभाला. उन्होंने 209 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 102 रन बनाए. उनके शतक की बदौलत सौराष्ट्र ने 392 रन बनाए. जडेजा के अलावा प्रेरक मांकड़ ने भी शतक लगाया. वह 150 गेंद पर 129 रन बनाकर आउट हुए. चिराग जानी ने 83 रनों का योगदान दिया.

205 रनों की साझेदारी

सौराष्ट्र की टीम एक समय तीन विकेट पर 120 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी. इसके बाद 151 पर टीम को चौथा झटका लगा. यहां से रवींद्र जडेजा और प्रेरक मांकड़ का साथ मिला. दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट पर 205 रनों की साझेदारी करके सौराष्ट्र को मुश्किलों से निकाल दिया है. दोनों मिलकर टीम को 356 के स्कोर तक ले गए. यहां जडेजा को उनके पूर्व साथी धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने आउट कर दिया. धर्मेंद्रसिंह पहले सौराष्ट्र के लिए ही खेल रहे थे. वह इस सीजन में छत्तीसगढ़ की टीम में शामिल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में इमरजेंसी का क्रिकेट पर वार, PCB का बड़ा फैसला, रातोंरात बदले मैचों के वेन्यू, अब लाहौर-शेखूपुरा नए ठिकाने

जडेजा का शतक क्यों खास?

जडेजा का प्रथम श्रेणी में यह 16वां शतक उनके लिए खास है. उन्होंने अपनी इस पारी से न सिर्फ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि अपने करियर के आखिरी दौर में टीम में जगह के लिए दावा भी ठोका. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अगले कुछ दिनों में टीम की घोषणा होनी है. ऐसे में उनके लिए यह शतक काफी काम आएगा.

ये भी पढ़ें: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, T20I में बनाया ये प्रचंड रिकॉर्ड, कोहली-रोहित के महान क्लब में मारी एंट्री

वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं मिला था बैटिंग का मौका

जडेजा को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था. टीम इंडिया उस सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी. अब जडेजा को रणजी में बल्लेबाजी का मौका मिल गया. उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए सैकड़ा जड़ दिया. टीम इंडिया न्यूजीलैंड में पहला टेस्ट मैच 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेलेगी. इसके बाद दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा. अब देखना है कि न्यूजीलैंड की तेज पिचों के लिए बतौर ऑलराउंडर जडेजा का चयन होता या नहीं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES