SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सूर्यकुमार यादव के परिवार से मिले PM Modi, सूर्या की लाडली को गोद में लेकर दुलारा, भजन भी सुना; VIDEO वायरल

पूरा देश दिवाली के माहौल में रंगा हुआ है. पावन त्योहार से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने सूर्या की बेटी को गोद में लेकर दुलार किया और एक बच्ची ने उन्हें भजन भी सुनाया.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 06, 2026, 03:30 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 03:41 PM IST
Image Credit: सूर्यकुमार यादव के परिवार से मिले PM Modi (@narendramodi/X)
Join

दिवाली से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. ये मुलाकात पीएम आवास पर हुई. सूर्या के साथ उनकी पत्नी देविशा शेट्टी और बेटी रिद्धिमा भी मौजूद रहीं. प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्यकुमार यादव की बेटी को गोद में लेकर दुलार किया और एक बच्ची ने उन्हें भजन भी सुनाया.

पीएम मोदी ने इस मुलाकात की एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है. उस वीडियो में वो सूर्यकुमार यादव, उनकी पत्नी देविशा शेट्टी और उनके साथ आए बच्चों से मिलते और बात करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान के साथ आई एक नन्ही बच्ची के सुनाए एक भजन पर पीएम मोदी मंत्रमुग्ध दिख रहे हैं. वीडियो में सूर्यकुमार यादव की मई में जन्मी बेटी रिद्धिमा की भी झलक मिली है. प्रधानमंत्री सूर्यकुमार यादव की बेटी को पुचकारते हुए नजर आ रहे हैं.

सूर्या के परिवार से मिले पीएम मोदी, सुना भजन

इस मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, ''दिवाली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है. इससे दिवाली का माहौल और भी पवित्र और दिव्य हो गया है."

सबसे दिल छू लेने वाला पल तब रहा जब सूर्यकुमार यादव के साथ आई परिवार की एक बच्ची ने पीएम मोदी को भजन सुनाया. प्रधानमंत्री भी पूरे जोश और मंत्रमुग्ध होकर बच्ची से भजन सुनते दिखे. सूर्या ने भी भजन का आनंद उठाया.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था. यह पहला मौका था, जब किसी टीम ने अपने घर में टी20 विश्व कप जीता था. बतौर कप्तान विश्व कप जीतने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को उनकी निजी खराब फॉर्म के कारण अगली सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया. सूर्या घरेलू क्रिकेट खेलकर भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में हैं.

पूर्व भारतीय कप्तान को घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया है. टी20 फॉर्मेट में कभी दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज रहे सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए 113 टी20 मैचों में 4 शतक और 25 अर्धशतक लगाते हुए 3,272 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें: बारिश करेगी टीम इंडिया का खेल खराब? दूसरे ODI से पहले वेलिंगटन में बड़ा अलर्ट, मौसम का डरावना अपडेट आया सामने

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES