SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भारतीय क्रिकेट में एक और बदलाव: परविंदर अवाना के कंधों पर युवा क्रिकेट की जिम्मेदारी, जूनियर चयन समिति में कौन-कौन?

बीसीसीआई ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. कुछ ही दिन पहले बोर्ड ने प्रज्ञान ओझा को सीनियर चयन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया था.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 23, 2026, 06:13 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 06:17 PM IST
Image Credit: परविंदर अवाना. BCCI
Join

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष बनाया है. उनके सेलेक्शन पर बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) ने मुहर लगाई. सीएसी ने जूनियर चयन समिति के सदस्यों को चुनने के लिए एक चयन प्रक्रिया का पालन किया. आवेदन मंगाए गए और फिर उम्मीदवारों का चयन किया गया. इस पूरी प्रक्रिया के बाद अवाना चेयरमैन बनाए गए. उनके साथ समिति में कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन. अर्जुन यादव हैं. पांचवें सदस्य के नाम का ऐलान जल्द होगा.

परविंदर अवाना ने भारत के लिए दो टी20 मैच खेले हैं. वह 62 फर्स्ट क्लास मैचों का हिस्सा रहे हैं और इस दौरान उन्होंने 191 विकेट अपने नाम किया. अवाना ने दिल्ली, इंडिया ए, रेस्ट ऑउ इंडिया और भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया. आईपीएल में वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का सदस्य रहे हैं. संन्यास के बाद अवाना कोचिंग के क्षेत्र में आ गए और उन्होंने दिल्ली अंडर-16, अंडर-19 और अंडर 23 टीम के साथ-साथ भारतीय अंडर-19 टीम के साथ भी काम किया. वह बीसीसीआई और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के कई हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम का भी हिस्सा रहे. अवाना से कुछ ही दिन पहले प्रज्ञान ओझा को सीनियर चयन समिति का नया अध्यक्ष चुना गया था.

कौन हैं कृष्णा दास?

कृष्णा दास की बात करें तो उन्होंने घरेलू क्रिकेट में असम और गोवा के लिए कुल 49 फर्स्ट क्लास मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 166 विकेट झटके. वह इंडिया अंडर-19 और इंडिया ए टीम के लिए भी खेले थे. प्रोफेशनल करियर के बाद वह कोचिंग में आए और अंडर-19 टीम के गेंदबाजी कोच बने. इसके अलावा उन्होंने रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड टीम के बॉलिंग कोच के रूप में भी काम किया.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd T20I: वैभव की वापसी से फंसेगा पेंच, कौन करेगा नंबर-3 पर बैटिंग? दूसरे T20I में ऐसी हो सकती है Playing XI

कोचिंग कर चुके हैं राकेश पटेल

चयन समिति के तीसरे सदस्य राकेश पटेल गुजरात और बड़ौदा के लिए खेलें. वह इंडिया ए टीम के भी सदस्य रहे हैं. दलीप ट्रॉफी, देवधर ट्रऔॉफी और ईरानी ट्रॉफी के मैचों के दौरान भी वह नजर आए. उन्होंने गुजरात और बड़ौदा अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर टीमों के कोच के रूप में भी काम किया. वह 2025-26 में बड़ौदा अंडर-23 टीम के हेड कोच थे.

ये भी पढ़ें: केपटाउन टेस्ट से पहले डरा रहे आंकड़े: ऑस्ट्रेलिया के लिए नर्क से कम नहीं है यह मैदान, दांव पर लगी है पूरी सीरीज

अर्जुन यादव को 83 मैचों का अनुभव

एन. अर्जुन यादव भारत ए का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने अपने करियर में 83 फर्स्ट क्लास मैचों में हिस्सा लिया. वह साल 2000 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य भी थे. हैदराबाद के लिए खेलने के बाद उन्होंने कोचिंग में अपना करियर बनाया. वह हैदराबाद सीनियर और अंडर-23 टीम के हेड कोच भी रहे हैं. इसके अलावा 2022 से वह बीसीसीआई के मैच रेफरी भी रहे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES