)
साउथ अफ्रीका ने तेम्बा बावुमा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को गकेबराह टेस्ट में पारी और 31 रनों के अंतर से हरा दिया. फॉलोऑन खेलने के बाद मिली इस हार ने कंगारू टीम को परेशान कर दिया है और केपटाउन में होने वाला सीरीज का तीसरा टेस्ट उसके लिए अब नाक की लड़ाई बन गई है. डरबन में पहले टेस्ट को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया सातवें आसमान पर था. उसने जोरदार तरीके से जश्न मनाया. यहां तक कि ओपनर ट्रैविस हेड ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा का मजाक भी उड़ाया. बावुमा के मीम को शेयर करके हेड ने साउथ अफ्रीका के जख्मों पर नमक रगड़ा. अगले ही टेस्ट में बावुमा की सेना ने बदला लेकर सीरीज को बराबरी पर ला दिया.
अब केपटाउन में 27 अक्तूबर से होने वाला मुकाबला एक जंग की तरह बन गया है. इस टेस्ट को जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी. मैच से पहले यहां के रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया को पहले से ही बैकफुट पर डाल दिया. कंगारू टीम इस मैदान पर पिछले 20 साल में 4 टेस्ट मैच खेली है और उसे सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली. वह जीत भी 2014 में आई थी. उसके बाद 2018 में उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. अब 8 साल बाद फिर से यहां ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में उतरेगा.
𝐁𝐨𝐱-𝐨𝐟𝐟𝐢𝐜𝐞 𝐜𝐫𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭 🍿 An epic comeback from South Africa sets up a thrilling #WTC27 series decider against Australia 😍 More here ➡️ https://t.co/gX0d1UqfrT https://t.co/2wZcLZMRpt
— ICC (@ICC) October 22, 2026
शानदार रिकॉर्ड के बाद पिछड़ा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने 1902 में यहां पहली बार कोई मैच खेला था. उसके बाद से 2006 तक 10 टेस्ट मैच खेलें. इस दौरान उसे 9 मुकाबलों में जीत मिली. ऑस्ट्रेलिया 1970 में एक टेस्ट हारा था. लंबे समय तक दबदबे के बाद कंगारू टीम इस मैदान पर अचानक पिछड़ने लगी और अगले चार टेस्ट में उसे सिर्फ एक बार सफलता मिली. ऐसे में अब देखना है कि इस बार वह क्या करती है. अगर मैच में जीत मिली तो सीरीज वह अपने नाम कर लेगा. हारने पर साउथ अफ्रीका को ट्रॉफी उठाने का मौका मिलेगा और ड्रॉ होने पर दोनों टीमें बराबरी पर रह जाएंगी. हालांकि, अब तक इस मैदान पर दोनों के बीच एक भी टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त नहीं हुआ है.
केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
टेस्ट: 14
जीत: 10
हार: 4
ड्रॉ: 0
स्मिथ के नाम एक अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के नाम केपटाउन में एक अर्धशतक है. उन्होंने यहां दो टेस्ट मैच खेले हैं और 44 की औसत से कुल 132 रन बनाए. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 84 रन रहा है. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो यहां टेस्ट खेल चुके हैं. गेंदबाजी की बाद करें तो पैट कमिंस ने एक टेस्ट में 7 विकेट अपने नाम किया है. मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी एक-एक ही मुकाबला यहां खेल पाए हैं. हेजलवुड ने 5 और स्टार्क ने 2 विकेट झटके हैं. नाथन लियोन मौजूदा टीम में यहां सबसे ज्यादा 3 मैच खेलने वाले प्लेयर हैं. उन्होंने 5 विकेट लिए हैं.
साउथ अफ्रीका का खतरनाक रिकॉर्ड
केपटाउन में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड गजब का है. वह यहां पिछले 11 मुकाबलों में नहीं हारा है. 2006 से उसने यहां 8 टेस्ट जीते हैं और 3 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है. अगर ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो अफ्रीकी टीम ने 61 टेस्ट मैचों में 28 जीते हैं और 22 में उसे हार का सामना करना पड़ा. वह 2006 तक इन 22 मैचों में हारा है. उसके बाद से अजेय है. साउथ अफ्रीका के कुल 11 मैच यहां ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं.