SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का बड़ा दांव! फिन एलन-लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी, रचिन रवींद्र भी टीम में

भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. मिचेल सेंटनर वनडे इंटरनेशनल सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे, जबकि फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, रचिन रवींद्र और टिम सेफर्ट को भी मौका मिला है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 11, 2026, 09:14 AM IST | Updated: Oct 17, 2026, 11:50 PM IST
Image Credit: India vs New Zealand
Join

भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड की ODI टीम में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, रचिन रवींद्र और टिम सीफर्ट को शामिल किया गया है. वनडे इंटरनेशनल सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर करेंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में शुरू होगी. इससे पहले दोनों देशों के बीच 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक पांच मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी.

न्यूजीलैंड टीम जनवरी 2026 में भारत के खिलाफ 2-1 से मिली अपनी ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीत को आगे बढ़ाना चाहेंगी. यह पहला मौका था. जब न्यूजीलैंड ने भारतीय जमीन पर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती थी. फिन एलन और लॉकी फर्ग्यूसन आखिरी बार 2023 में वनडे मैच खेले थे. लॉकी फर्ग्यूसन ने आखिरी बार मुंबई में भारत के खिलाफ ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला था.

ये भी पढ़ें- 36 की उम्र में होगी शमी की वापसी? भुवनेश्वर की एंट्री ने जगाई उम्मीद, रणजी में तबाही मचाकर तोड़ सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का बड़ा दांव!

टिम सीफर्ट ने आखिरी बार लगभग 18 महीने पहले पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की घरेलू सीरीज के दौरान वनडे मैच खेला था. कंधे की चोट के कारण न्यूजीलैंड की T20I टीम से बाहर हुए रचिन रवींद्र, शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए टीम में वापसी करेंगे. खास बात यह है कि चौथे और पांचवें वनडे मैच के लिए टीम में सात और खिलाड़ी शामिल होंगे, क्योंकि तीसरे वनडे मैच के बाद न्यूजीलैंड टीम के कुछ सदस्य भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन जाएंगे. 

शुरुआती तीन वनडे मैचों की न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनेर और विल यंग शामिल हैं. आखिरी दो वनडे मैचों के लिए मिचेल सेंटनर के साथ फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे, निक केली, टिम सीफर्ट, ब्लेयर टिकनेर और विल यंग शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- रणजी में विवाद का विस्फोट: कानूनी पचड़े में फंसा अरुणाचल, मैदान पर उतरे बिना मिली हार, देखता रह गया BCCI

वहीं, टीम इंडिया की बात करें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर मेंस नेशनल क्रिकेट सेलेक्शन कमिटी ने अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.

पहले, दूसरे और तीसरे वनडे मैच लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनेर.

चौथे और पांचवें और वनडे मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनेर, विल यंग.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES