SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विदेश में पहला मैच और नमन धीर ने बदल दिया इतिहास, तूफानी पारी खेल तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत ने 226 रनों का पीछा कर इतिहास रच दिया. T20I के इतिहास में ये टीम इंडिया की सबसे बड़ी सफल रन चेज है. बतौर फिनिशर नमन धीर ने मैच विनिंग पारी खेली और 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 22, 2026, 08:21 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 08:34 PM IST
Image Credit: BCCI/X
Join

भारत ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत ऐतिहासिक जीत के साथ की है. क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच को टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इस मुकाबले में नमन धीर ने बतौर फिनिशर शानदार काम किया. दबाव की स्थिति में बल्लेबाजी करने आए नमन धीर ने तेजी से रन बनाकर कीवी गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हो गए, लेकिन नमन ने भारत को जीत दिलाकर ही सांस ली. विदेशी सरजमीं पर अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे नमन धीर ने 15 गेंदों पर 42 रन बनाकर इतिहास रच दिया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलकर नमन धीर ने पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. वो अब T20I में सफल रन-चेज के दौरान, भारत के लिए 7वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड इरफान पठान के नाम था.

नमन धीर ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

इरफान पठान ने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते T20I में 16 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली थी. भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए उस मैच में जीत हासिल की थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रनों का पीछा करते हुए नमन धीर ने 15 गेंद पर 42 रन बनाए और इरफान पठान का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

हार्दिक की अनुपस्थिति में मिला फिनिशर का रोल

नमन धीर को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए सीरीज में भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था. उन्होंने अब तक गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित किया है. खास बात ये है कि आखिरी ओवरों में वो चौके-छक्के जड़ने में सफल हो रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में कमाल करने से पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ बेंगलुरु में हुए आखिरी टी20 मैच में भी 6 गेंदों पर 24 रन बनाए थे. उसके बाद बारिश ने एंट्री मारी और मैच रद्द हो गया.

टीम मैनेजमेंट नमन धीर का इस्तेमाल बतौर छठा गेंदबाज और फिनिशर के रूप में कर रही है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ये रोल निभाने में माहिर हैं, लेकिन चोट की वजह से वो फिलहाल टीम इंडिया से बाहर हैं. नमन धीर को फिनिशर की जिम्मेदारी मिली है और उन्होंने अब तक निराश नहीं किया है.

क्राइस्टचर्च में भारत की ऐतिहासिक जीत

क्राइस्टचर्च में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. हालांकि, संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर के फिनिशिंग टच से ये स्कोर बौना साबित हुआ. सैमसन ने 33 गेंदों पर 67 रनों की शानदार पारी खेलकर जीत की बुनियाद रखी थी. कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 28 गेंद पर 42 रन बनाए. T20I के इतिहास में ये भारत की सबसे बड़ी सफल रन चेज है.

यह भी पढ़ें: क्राइस्टचर्च में ऐतिहासिक जीत: भारत का टी20 में सबसे बड़ा रन चेज, न्यूजीलैंड 225 रन बनाकर भी हारा

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES