न्यूजीलैंड के खेमे में हड़कंप: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की टीम में एंट्री
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर भारत के खिलाफ वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में होने वाले पहले टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. वह चोट के कारण बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है.
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर आई है. अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर वेलिंगटन में होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. बेसिन रिजर्व में 19 नवंबर को दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा. सेंटनर टी20 और वनडे में कीवी टीम के कप्तान हैं. उन्होंने दोनों फॉर्मेट की सीरीज में भारत के खिलाफ हिस्सा लिया था, लेकिन अब वह पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.
भारत के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के पांचवें मुकाबले के दौरान सेंटनर के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया था. वह अब तक ठीक नहीं हो पाई है और इस कारण वह पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट की एक मीडिया रिलीज में सेंटनर के हाथ में चोट लगने के बाद स्कैन से फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है. न्यूजीलैंड के चेज के 37वें ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर दाहिने हाथ के पिछले हिस्से में चोट लगने के बाद फिजियो ने सेंटनर का इलाज किया था. हालांकि, उन्होंने बैटिंग जारी रखी और आखिर में 24 रन पर आउट हो गए, लेकिन स्कैन में फ्रैक्चर का पता चला.
सेंटनर की जगह किसे मिला मौका?
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. फॉक्सक्रॉफ्ट ने मई में आयरलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. वह अब भारत के खिलाफ टॉम लाथम की कप्तानी वाली टीम की प्लेइंग-11 में जगह बना सकते हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अभी सेंटनर की वापसी की उम्मीदों पर कुछ नहीं कहा. इसे लेकर मेडिकल टीम काम कर रही है और जल्द ही अपडेट दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: 'जहां सेलेक्टर्स हैं, वहीं मारो' सूर्या के काम आया धोनी मूवी वाला मंत्र, दमदार फिफ्टी के बाद खुलकर बोले
शानदार फॉर्म में फॉक्सक्रॉफ्ट
फॉक्सक्रॉफ्ट ने भारत के खिलाफ पिछले दो वनडे खेले थे. उन्होंने साल मई में आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में 98 रन बनाए थे. फॉक्सक्रॉफ्ट ने इंडिया A के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में 51, 42, 93 और 10* के स्कोर के साथ शानदार फॉर्म दिखाया था.
ये भी पढ़ें: क्या वेलिंगटन में 'शुभ' साबित होंगे शुभमन गिल? धोनी-गांगुली-विराट जैसे कप्तान भी हुए फेल, सालों से चल रहा जीत का सूखा
टेस्ट मैच की टाइमिंग क्या है?
भारत के खिलाफ पहला टेस्ट वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में होगा. दोनों टेस्ट मैच भारत में सुबह 3:30 बजे शुरू होंगे.