SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कुछ गंदा सा एक्शन चाहिए तो... LIVE मैच में कप्तान शुभमन से ये क्या बोल गए ऋषभ पंत? वायरल हुआ VIDEO

बल्ले से धमाका करने के बाद ऋषभ पंत विकेट के पीछे से भी भरपूर मनोरंजन करते दिखे. स्टंप माइक पर उनकी आवाज कैद हो गई, जिसमें वो कप्तान शुभमन गिल को मजेदार सलाह देते दिखे. चौथे दिन के स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 22, 2026, 12:00 IST | Updated: Nov 22, 2026, 12:12 IST
Image Credit: विकेट से पीछे से 'ऋषभ पंती' (BCCI/AI Graphic)
Join

भारत के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत सिर्फ बल्ले से नहीं बल्कि फील्डिंग के दौरान भी भरपूर मनोरंजन करने के लिए जाने जाते हैं. विकेट के पीछे से उनका मजाकिया कमेंट सुनने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत ने कई दिलचस्प कमेंट किए. कभी वो स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को 'रेडी टू मिंगल' कहते दिखे तो कभी यशस्वी जायसवाल के गेंदबाजी एक्शन का मजाक उड़ाते दिखे.

वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त होने से पहले ऋषभ पंत विकेट के पीछे से खूब मस्ती करते दिखे. उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को अलग-अलग सलाह दी. पहले कहा कि जसप्रीत बुमराह से गेंदबाजी कराओ... यही ठीक होगा. फिर मस्ती करते हुए कहा कि मैं लेग स्पिन डाल सकता हूं.

ऋषभ पंत के बिंदास बोल

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं. भारत अभी भी 233 रन से आगे है और मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. 128 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद ऋषभ पंत फील्डिंग के दौरान काफी बिंदास दिखे. उन्होंने विकेट के पीछे से हंसी-मजाक कर भारतीय गेंदबाजों का मनोबल बढ़ाए रखा.

चौथे दिन के अंतिम ओवरों में शुभमन गिल ने विकेट की तलाश में कुछ अलग प्रयोग किया. उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को एक ओवर दिया. इसी समय ऋषभ पंत ने उन्हें कुछ और सलाह दी.

ऋषभ पंत ने कप्तान से कहा- जस्सी भाई (बुमराह) को डलवा सकते हो, देव (देवदत्त) को रहने दो, ज्यादा विकल्प थोड़े ना है तेरे पास. मैं लेग स्पिन डाल सकता हूं. अगर कुछ गंदा सा एक्शन चाहिए तो जायसवाल डाल सकता है.

रोमांचक मोड़ पर वेलिंगटन टेस्ट

वेलिंगटन में खेला जा रहा सीरीज का पहला टेस्ट रोमांचक मोड़ पर खड़ा है. इस स्थिति से भारत का हारना लगभग नामुमकिन के बराबर है. दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 119 रन पर 2 विकेट खो दिए हैं. भारत के खाते में अभी भी 233 रनों की बढ़त है. जीत हासिल करने के लिए भारत को आखिरी दिन 8 विकेट की तलाश होगी. फिलहाल डेवोन कॉनवे 59 रन और रचिन रविंद्र 27 रन बनाकर खेल रहे हैं. कीवी टीम मैच ड्रॉ करने की कोशिश करेगी, जबकि भारतीय गेंदबाजों की नजर 8 विकेट पर होगी. पहले टेस्ट का 5वां दिन ब्लॉकबस्टर होने वाला है.

भारत ने पहली पारी में बनाए 720 रन

वेलिंगटन में खेले जा रहे टेस्ट की बात करें तो भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स के शतक के दम पर कीवी टीम ने 368 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने पहली पारी में 720 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. न्यूजीलैंड की धरती पर ये टेस्ट की किसी एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं, भारत का ये तीसरा सबसे बड़ा टोटल है. केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतक, जबकि यशस्वी जायसवाल  ने 85, देवदत्त पडिक्कल ने 80 और कप्तान शुभमन गिल ने 98 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें: बाज की नजर और चीते की चाल... ध्रुव जुरेल ने पकड़ा अद्भुत कैच, मैदान पर किसी को नहीं हुआ यकीन! VIDEO वायरल
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES