SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विदेशी धरती पर जसप्रीत बुमराह का बड़ा धमाका, 2 विकेट लेते ही रचा इतिहास, जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड चकनाचूर

जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह ने जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ दिया है.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 29, 2026, 12:40 IST | Updated: Nov 29, 2026, 13:20 IST
Image Credit: Jasprit Bumrah
Join

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आखिरकार विकेट लेने में कामयाब रहे. न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने घातक तेज गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (8 रन) को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के नंबर 3 बल्लेबाज हेनरी निकोल्स (22 रन) को टिकने का मौका ही नहीं दिया. हेनरी निकोल्स को जसप्रीत बुमराह ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन लौटा दिया.

जसप्रीत बुमराह ने इसी के साथ ही इतिहास रच दिया है. जसप्रीत बुमराह ने विदेशी मैदानों पर खेले गए 142 इंटरनेशनल मैचों की 173 पारियों में अभी तक 341 विकेट हासिल कर लिए हैं. विदेश में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह ने भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जवागल श्रीनाथ ने अपने करियर के दौरान विदेश में 184 इंटरनेशनल मैचों की 211 पारियों में 340 विकेट हासिल किए थे.

विदेशी धरती पर जसप्रीत बुमराह का बड़ा धमाका

विदेशी मैदानों पर भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले के नाम है. 1990 से 2018 के बीच अनिल कुंबले ने भारत के लिए विदेशी धरती पर 248 मैचों की 295 पारियों में 477 विकेट हासिल किए थे. इस लिस्ट में उनके बाद जहीर खान (398) और कपिल देव (368) आते हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.

विदेशी मैदानों पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है. मुथैया मुरलीधरन ने विदेशी धरती पर 312 मैच खेले और 343 पारियों में 700 विकेट हासिल किए थे. इस लिस्ट में पाकिस्तान के वसीम अकरम 690 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वसीम अकरम के बाद वकार यूनिस (560 विकेट), शेन वॉर्न (548 विकेट), ग्लेन मैक्ग्रा (500 विकेट) और चमिंडा वास (500 विकेट) का नंबर आता है.

अब निशाने पर भागवत चंद्रशेखर का रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह इसके अलावा भागवत चंद्रशेखर के 242 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए नौवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं. जसप्रीत बुमराह के नाम अभी 241 टेस्ट विकेट हैं और उन्हें भागवत चंद्रशेखर से आगे निकलने के लिए दूसरी पारी में 2 और विकेट लेने की जरूरत है. भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अनिल कुंबले 619 विकेटों के साथ टॉप पर हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का अंत 537 विकेटों के साथ किया था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES