SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बुमराह ने कीवी कप्तान को किया शर्मसार, 4 गेंद में 2 बार किया शिकार, 19 साल बाद मैदान पर दिखा ऐसा नजारा

वेलिंगटन टेस्ट की दोनों पारियों में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के शिकार बने. उन्होंने इस मैच में 4 गेंदों का सामना किया, जिसमें से दो बार बुमराह ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई. भारत ने पहली पारी में 720 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 22, 2026, 09:17 IST | Updated: Nov 22, 2026, 09:29 IST
Image Credit: बुमराह ने कीवी कप्तान को किया शर्मसार (BCCI/Blackcaps/X)
Join

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है. वेलिंगटन में खेले जा रहे मुकाबले में कीवी टीम ने पहली पारी में 368 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कोरबोर्ड पर 720 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. पहली पारी के आधार पर भारत को 352 रनों की लीड मिली. इसके बाद स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जलवा दिखाते हुए पहले ओवर में ही न्यूजीलैंड को 440 वोल्ट का झटका दिया.

वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन 720/9 के स्कोर पर भारत ने पारी घोषित करने का फैसला किया. पहली पारी की तरह दूसरी इनिंग में भी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. कीवी कप्तान टॉम लैथम एक बार फिर बुमराह के सामने बेबस दिखे और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. पहली पारी में भी उनका यही हाल हुआ था.

बुमराह के सामने लैथम का सरेंडर

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम वेलिंगटन टेस्ट की दोनों पारियों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. दिलचस्प बात ये रही कि दोनों इनिंग्स में वो पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए और दोनों बार उनका शिकार जसप्रीत बुमराह ने किया. पहली पारी में लैथम क्लीन बोल्ड हुए थे, जबकि दूसरी इनिंग में वो विकेट कीपर ऋषभ पंत को कैच दे बैठे. ये दोनों गेंदें शानदार थी जिसका जवाब कीवी कप्तान के पास नहीं था. टॉम लैथम टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दोनों पारियों में शून्य पर आउट होने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले स्टीफन फ्लेमिंग 1997 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में खेले गए टेस्ट की दोनों पारियों में शून्य पर पवेलियन लौटे थे.

लैथम को आउट कर बुमराह ने रचा इतिहास

वेलिंगटन टेस्ट की दोनों पारियों में टॉम लैथम का शिकार कर जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया. क्रिकबज के अनुसार, वो टेस्ट मैच की दोनों पारियों के पहले ओवर में विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले एस. श्रीसंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2006 में और पूर्व महान तेज गेंदबाज जहीर खान ने बांग्लादेश के खिलाफ 2007 में ये अद्भुत कारनामा किया था.

टेस्ट में सबसे अधिक शून्य पर आउट होने वाले ओपनर्स

वेलिंगटन टेस्ट में टॉम लैथम ने जसप्रीत बुमराह के 4 गेंदों का सामना किया और 2 बार आउट हुए. दोनों पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने शर्मनाक क्लब में एंट्री मार ली है. बतौर ओपनर टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने के मामले में वो संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग को भी पछाड़ दिया, जो इस फॉर्मेट में 15 बार जीरो पर आउट हुए थे.

19 - क्रैग ब्रैथवेट (वेस्टइंडीज)
17 - माइक एथर्टन (इंग्लैंड)
16 - मार्वन अटापट्टू (श्रीलंका)
16 - टॉम लैथम (न्यूजीलैंड)
15 - वीरेंद्र सहवाग (भारत)

भारत ने खड़ा किया 720 रनों का पहाड़

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 720 रनों का पहाड़ खड़ा किया. केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ा, जबकि यशस्वी जायसवाल (85), देवदत्त पडिक्कल (80), शुभमन गिल (98) और ध्रुव जुरेल (78) रनों की कीमती पारी खेली. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं, न्यूजीलैंड की धरती पर किसी टीम ने पहली बार इतना बड़ा टोटल खड़ा किया है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ हैमिल्टन में 715 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: कभी कहा था 'STUPID', अब हो गए मुरीद... ऋषभ पंत के शतक पर गावस्कर का दिल जीतने वाला रिएक्शन VIRAL
 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES