SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जस्सी हैं तो मुमकिन है: T20I फॉर्मेट में इस कहावत में कितना सच? आंकड़ों में बन गए T20I का 'चीट कोड'

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी से वापस लौटकर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं. उनकी धार और रफ्तार देखकर फैंस की थकी आंखों को एक बार फिर सुकून मिला. भले ही बुमराह को एक विकेट नसीब हुआ, लेकिन वो टीम इंडिया की जीत का चीट कोड बन चुके हैं. ये हम नहीं बल्कि इसकी गवाही आंकड़े दे रहे हैं.

Written By Kavya Yadav
Published: Sep 15, 2026, 11:45 AM IST | Updated: Sep 15, 2026, 11:54 AM IST
Join

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में एकतरफा जीत दर्ज की. बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही तरीके से टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला. इस सीरीज में कुछ प्लेयर्स इंजरी से उबरकर लौटे, लेकिन सभी की नजरें स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर रहीं. बुमराह टीम इंडिया के लिए सिर्फ गेंदबाज नहीं बल्कि जीत के चीट-कोड बन चुके हैं. भले ही उनके खाते एक विकेट आए या एक भी न आए, लेकिन बुमराह की मौजूदगी ही टीम इंडिया के लिए काफी है. इसकी गवाही आंकड़े दे रहे हैं.

यूं तो क्रिकेट के खेल में कोई एक खिलाड़ी अपने दम पर मैच नहीं जिता सकता, लेकिन बुमराह टी20I में टीम इंडिया के लिए लकी जरूर साबित हुए हैं. जसप्रीत बुमराह का खौफ ही विरोधी टीम को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर देता है. बुमराह के ओवर में बल्लेबाज बड़ा हिट खेलने से बचते दिखते हैं. यही वजह है कई बार टी20I में बुमराह को उतने विकेट नहीं मिलते. बुमराह के लकी होने का सबूत क्या है, आइए हम आपको आंकड़ों से समझाते हैं.

'जस्सी हैं, तो मुमकिन है' कितना सच?

बुमराह के लिए कहा जाता है, 'जस्सी हैं, तो मुमकिन है.' इसमें कितना सच है, वो बुमराह के आंकड़ों से साफ हो जाएगा. बुमराह की मौजूदगी में पिछले दो सालों (2025-2026) में टीम इंडिया ने 26 मैच खेले, जिनमें से 20 मैचों में टीम को जीत मिली जबकि, महज महज 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. बाकी मुकाबले बेनतीजा रहे. लेकिन बुमराह जब टीम में नहीं होते हैं, तो मानों बॉलिंग यूनिट जीत के लिए पापड़ बेलती नजर आती है.

बुमराह की गैरमौजूदगी में बंटाधार

अब अगर वो आंकड़े उठाकर देखें, जब बुमराह टीम के साथ नहीं थे तो किसी को भी हैरानी होगी. बुमराह या तो रेस्ट पर बाहर हुए हैं या फिर इंजरी के चलते उन्हें बाहर होना पड़ा. इस दौरान भारत ने 12 मैच खेले, जिसमें महज टीम को 5 जीत मिली हैं. बुमराह के साथ टीम इंडिया एक हार के मुकाबले 5 मैच जीतती है. वहीं, उनके बिना जीत-हार का रेशियो 5 से घटकर सिर्फ 1.71 रह जाता है.

ये भी पढे़ं... T20I में सबसे ज्यादा POTM: ईशान से रेस, गुरु युवराज सिंह को पछाड़ने को तैयार अभिषेक, देखें भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट

क्या है बुमराह का इम्पैक्ट? 

जसप्रीत बुमराह के मैदान में असर की बात करें तो बड़ी-बड़ी टीमों के खिलाफ वो मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं. कभी बाउंसर, कभी स्लोअर तो कभी यॉर्कर से बुमराह बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसा देते हैं. उनकी बहुमुखी प्रतिभा ही सबसे बड़ी ताकत है. बड़े टूर्नामेंट्स में टीम इंडिया के लिए उनका फिट रहना बेहद जरूरी है. अब देखना होगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ बाकी दोनों टी20 मुकाबलों में बुमराह का कैसा प्रदर्शन देखने को मिलता है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES