अर्शदीप सिंह की तरह घातक है ये तेज गेंदबाज, मारक यॉर्कर और खतरनाक बाउंसर डालने में माहिर, पंजाब किंग्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन
IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल मिनी ऑक्शन में नजर आ सकते हैं.
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को आपस में बदल लिया है. मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स (PBKS) में जाएंगे, जबकि T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पांच बार की चैंपियन टीम (MI) से जुड़ेंगे. अर्शदीप सिंह आठ सीजन तक पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ रहने के बाद अब मुंबई इंडियंस (MI) में जा रहे हैं. इसी फ्रेंचाइजी के साथ अर्शदीप सिंह ने साल 2019 में अपना IPL डेब्यू किया था और खुद को लीग के प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया.
96 IPL मैचों में 111 विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह, पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए अब तक के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. नई गेंद के साथ गेंदबाजी करने और डेथ ओवरों में दबाव के बीच अच्छी गेंदबाजी करने की उनकी खूबी ने उन्हें पंजाब की गेंदबाजी अटैक का एक अहम हिस्सा बना दिया था. अर्शदीप सिंह ने IPL 2025 में 21 विकेट लिए और उसके बाद 2026 के सीजन में 14 विकेट हासिल किए. उनकी बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी और पारी के अलग-अलग चरणों में गेंदबाजी करने की क्षमता, MI की गेंदबाजी अटैक को काफी मजबूती देगी.
अर्शदीप सिंह की तरह घातक है ये तेज गेंदबाज
अर्शदीप सिंह के मुंबई इंडियंस (MI) में जाने से पंजाब किंग्स (PBKS) को इस तेज गेंदबाज की कमी बहुत खलेगी. हालांकि पंजाब किंग्स (PBKS) के पास अर्शदीप सिंह जैसा ही एक घातक तेज गेंदबाज अपनी टीम में शामिल करने का मौका है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा पिछले सीजन में रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे हैं. पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम अगर मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम में शामिल करने में कामयाब रहती है, तो वह काफी हद तक अर्शदीप सिंह की कमी को पूरा कर सकते हैं.
मारक यॉर्कर और खतरनाक बाउंसर डालने में माहिर
अर्शदीप सिंह की तरह ही मुस्तफिजुर रहमान भी पावरप्ले और डेथ ओवर्स में रन रोकने के साथ विकेट चटकाने में भी माहिर हैं. अर्शदीप सिंह की तरह ही मुस्तफिजुर रहमान भी मारक यॉर्कर और खतरनाक बाउंसर डालने की काबिलियत रखते हैं. पिछले IPL सीजन से पहले विवादों के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा रिलीज किए जाने के बाद, मुस्तफिजुर रहमान किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं. मुस्तफिजुर रहमान द्वारा IPL 2027 ऑक्शन में हिस्सा लेने की इच्छा जताने के बाद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
मुस्तफिजुर रहमान के अलावा बांग्लादेश के कई अन्य क्रिकेटर नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद और शरीफुल इस्लाम भी नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले हैं. IPL 2026 की नीलामी में मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने अभी तक 60 आईपीएल मैचों में 65 विकेट चटकाएं हैं. इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने 130 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 163 विकेट हासिल किए हैं. मुस्तफिजुर रहमान ने ओवरऑल 331 T20I मैचों में 423 विकेट झटके हैं.