SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भारतीय कोच का दावा: गेंदबाजों के लिए बनाया 'बुलेटप्रूफ' प्लान, टेस्ट में डेब्यू करेंगे अर्शदीप सिंह?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की टी20 सीरीज जारी है. इसमें टीम इंडिया 2-0 से आगे है. अब इस दौरे पर तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 10 मैच बाकी हैं. ऐसे में गेंदबाजों के वर्कलोड को लेकर सभी परेशान हैं. बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने इस पर बड़ा बयान दिया है.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 26, 2026, 04:12 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 04:14 PM IST
Image Credit: भारत बनाम न्यूजीलैंड. BCCI
Join

भारतीय टीम छह हफ्ते के लंबे दौरे पर न्यूजीलैंड गई है. वहां 5 टी20 मैचों के अलावा 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच भी होंगे. वहां की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारतीय गेंदबाजों को तरोजाता और फिट रखने के लिए टीम इंडिया ने एक खास प्लान बनाया है. गेंदबाजी मोर्ने मोर्केल ने वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20 से पहले इसका खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि टीम मैनेजमेंट के पास गेंदबाजों को फिट रखने के लिए एक बुलेट प्रूफ प्लान है. इस दौरे पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इस प्लान के तहत टेस्ट में डेब्यू करने का भी मौका मिल सकता है.

गेंदबाजी कोच ने कहा कि उन्होंने इस दौरे को लेकर पहले से ही प्लान तैयार कर लिया है. उनके प्लान में वर्कलोड और अलग-अलग फॉर्मेट में गेंदबाजों की भूमिका भी शामिल है. भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है और मोर्केल ने तीसरे टी20 से पहले कहा, ''हमने इस दौरे को लेकर योजना पहले ही बना ली थी. हर गेंदबाज को वर्कलोड और बॉलिंग में उनसे क्या उम्मीदें हैं, इस बारे में साफ-साफ पता है.'' टीम इंडिया उन खिलाड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकती है जो इंडिया ए के लिए दौरे पर खेल रहे हैं.

मोर्केल के पास कैसा प्लान?

मोर्केल ने कहा, ''इंडिया ए टीम में कुछ गेंदबाज टेस्ट मैचों के लिए तैयार हैं. वनडे सीरीज में हम खिलाड़ियों को रोटेट करेंगे और टेस्ट मैचों के लिए तैयार होने के लिए जरूरी समय देंगे. हम यह तय करने में लगे हैं कि बुमराह सहित सभी गेंदबाज तैयार रहें. अभी हमने जिस तरह से सबकुछ प्लान किया है वह एक बुलेटफ्रूफ प्लान है. दुर्भाग्य से सबकुछ प्लान के हिसाब से नहीं होता है.'' बॉलिंग कोच ने माना कि दौरे के दौरान प्लान बिगड़ भी सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Video: 199 रन पर आउट दिए जाने पर बवाल... 1 रन से दोहरा शतक चूक गए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर हुए नाराज

टेस्ट में खेलेंगे अर्शदीप?

मोर्केल ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि टेस्ट सीरीज के टीम अतिरिक्त तेज गेंदबाज पर वचार कर सकती है. अर्शदीप सिंह उन खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं. इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अब तक टेस्ट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है, लेकिन गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की उनकी क्षमता ने उन्हें चर्चा में बनाए रखा है. अर्शदीप की तारीफ करते हुए मोर्केल ने कहा कि वह उन गेंदबाजों में एक हैं जो लगातार मेहनत करते रहते हैं. अगर लाल गेंद से उनकी जरूरत पड़ेगी तो वह तैयार रहेंगे.

ये भी पढ़ें: सेलेक्टर्स ने टीम इंडिया से किया बाहर... अब गरजा ये भारतीय क्रिकेटर, रणजी में 7 विकेट हॉल लेकर मचाया कहर

परिस्थितियों को समझने लगी टीम इंडिया

मोर्कल ने कहा, ''हम गेंदबाजों के एक ग्रुप की प्लानिंग कर रहे हैं जिन्हें हम शेड्यूल की वजह से कवर के तौर पर रखना चाहेंगे. जब हमें साल के इस समय के परिस्थितियों की बेहतर समझ हो जाएगी, तो हमें अपनी बॉलिंग यूनिट के मेक-अप के बारे में साफ तस्वीर मिल जाएगी.'' इंडिया ए टीम के साथ आकिब नबी, अंशुल कंबोज, आकाश दीप और मुकेश कुमार गए हैं. इनमें से टेस्ट टीम में आकाश दीप और अंशुल कंबोज चुने गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES