SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IND vs WI 2nd T20I: बल्लेबाजों का गढ़ है हैदराबाद, कौन सा बल्लेबाज हो जाता है खतरनाक, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से हैदराबाद में खेला जाएगा. टीम इंडिया के पास आज हैदराबाद में जीत दर्ज करके पांच मैचों की T20I सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा मौका है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 14, 2026, 02:35 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 10:25 PM IST
Image Credit: India vs West Indies T20I Series 2026
Join

शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ भारतीय टीम 2-1 से आगे है. अगर टीम इंडिया आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच जीत जाती है, तो वह मौजूदा सीरीज पर कब्जा जमाते हुए 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी.  राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. ऐसे में चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में भी बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं. भारत ने इस मैदान पर अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला दो साल पहले 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. 

भारतीय टीम ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 297 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. दोनों हाल के मुकाबलों में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं, इसलिए अपने IPL के घरेलू मैदान हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- विराट-रोहित का वर्ल्ड कप खेलना तय? BCCI अध्यक्ष ने साफ कर दिया… उम्र नहीं, अब ये चीजें रखती है मायने

भारत का हैदराबाद में शानदार T20I रिकॉर्ड

हैदराबाद के इस मैदान पर भारत का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड शानदार रहा है. भारतीय टीम ने यहां खेले गए अपने तीनों टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीते हैं. हैदराबाद के इस मैदान पर भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है.

विराट कोहली ने बनाए सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कुल 157 T20I रन बनाए हैं. इसके अलावा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने यहां दो-दो अर्धशतक भी लगाए हैं. दोनों बल्लेबाजों के नाम इस मैदान पर 10-10 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है.संजू सैमसन ने 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 47 गेंदों में 111 रन बनाए थे. संजू सैमसन की यह पारी हैदराबाद में भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाई गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. 

बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन रवि बिश्नोई के नाम

हैदराबाद में भारत की ओर से युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए हैं. हैदराबाद में बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन का रिकॉर्ड रवि बिश्नोई के नाम है, जिन्होंने यहां बांग्लादेश के खिलाफ 30 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में पिछला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 6 दिसंबर 2019 को खेला गया था. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 208 रन का लक्ष्य रखा था. भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया और छह विकेट से जीत दर्ज की थी. अब भारतीय टीम एक बार फिर इसी मैदान पर जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें- चौथे T20I से कटेगा संजू सैमसन का पत्ता? वैभव सूर्यवंशी ने बढ़ाई टेंशन, टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बड़े बदलाव 

हैदराबाद में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

कुल मुकाबले: 3 

जीत: 3

हार: 0

जीत का प्रतिशत: 100%

टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर

सबसे बड़ा स्कोर: 297/6

विपक्षी टीम: बांग्लादेश

12 अक्टूबर 2024

रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत

विपक्षी टीम: बांग्लादेश

भारत का स्कोर: 297/6

जीत का अंतर: 133 रन

12 अक्टूबर 2024

विकेटों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत

विपक्षी टीम: वेस्टइंडीज

लक्ष्य: 208 रन

जीत का अंतर: 6 विकेट

6 दिसंबर 2019

हैदराबाद में सबसे ज्यादा T20I रन किसने बनाए?

विराट कोहली

कुल रन: 157

हैदराबाद में सबसे बड़ा व्यक्तिगत T20I स्कोर

संजू सैमसन

रन: 111

गेंदें: 47

विपक्षी टीम: बांग्लादेश

12 अक्टूबर 2024

सबसे ज्यादा शतक

संजू सैमसन

शतक: 1

सबसे ज्यादा अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव: 2 अर्धशतक

विराट कोहली: 2 अर्धशतक

सबसे ज्यादा छक्के

विराट कोहली: 10 छक्के

सूर्यकुमार यादव: 10 छक्के

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

युजवेंद्र चहल: 3 विकेट

अक्षर पटेल: 3 विकेट

रवि बिश्नोई: 3 विकेट

बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन

रवि बिश्नोई

विकेट: 3

विपक्षी टीम: बांग्लादेश

12 अक्टूबर 2024

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES