SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IND vs PAK: पाकिस्तान को भारत की इन 3 ‘शेरनियों’ से बड़ा खतरा! ये रहे हरमनप्रीत, मंधाना और शेफाली के आग उगलते रिकॉर्ड्स

महिला एशिया कप 2026 में आज यानी शनिवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप-A मुकाबले के दौरान दुबई में आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है.

Written By Tarun Verma Edited By Tarun Verma
Published: Sep 05, 2026, 03:43 PM IST | Updated: Sep 05, 2026, 06:14 PM IST
Image Credit: India vs Pakistan Women Asia Cup 2026
Join

महिला एशिया कप 2026 में आज क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में टीम इंडिया की नजर लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप में टॉप स्थान मजबूत करने पर होगी. भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ जीत उसका आत्मविश्वास और बढ़ा सकती है.

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने महिला एशिया कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, जबकि हांगकांग के खिलाफ 137 रन से बड़ी जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने अपनी बल्लेबाजी से दोनों मुकाबलों में विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया है.

स्मृति मंधाना T20I में मैच विनर

स्मृति मंधाना की नजर पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ी पारी पर होगी. स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ पिछले मुकाबले में शानदार शतक लगाकर अपनी फॉर्म दिखाई थी. ऐसे में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उनसे तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. स्मृति मंधाना ने 173 T20I मैचों में 30.8 की औसत से 4681 रन बनाए हैं. स्मृति मंधाना ने इस दौरान 2 शतक और 35 अर्धशतक ठोके हैं. स्मृति मंधाना का T20I में हाईएस्ट स्कोर 124 रन है.

हरमनप्रीत कौर के कैसे हैं रिकॉर्ड्स?

हरमनप्रीत कौर ने भारत के लिए 204 T20I मैचों में 29.8 की औसत से 4231 रन बनाए हैं. हरमनप्रीत कौर ने इस दौरान 1 शतक और 18 अर्धशतक ठोके हैं. हरमनप्रीत कौर का T20I में हाईएस्ट स्कोर 103 रन है. पाकिस्तान को टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर से बड़ा खतरा होगा. भारतीय टीम को उम्मीद होगी कि कप्तान हरमनप्रीत कौर पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बड़ी पारी खेलेंगी.

शेफाली वर्मा से तेज शुरुआत की उम्मीद

पाकिस्तान के खिलाफ इस महामुकाबले में टीम इंडिया को शेफाली वर्मा से एक तेज और आक्रामक शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी. एशिया कप 2026 में भी शेफाली वर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक दिखाई है. थाईलैंड के खिलाफ शेफाली वर्मा ने 36 गेंद पर 64 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी. पाकिस्तान के खिलाफ भी शेफाली वर्मा की तूफानी शुरुआत भारतीय पारी की दिशा तय कर सकती है. शेफाली वर्मा ने भारत के लिए 113 T20I मैचों में 28.23 की औसत से 2993 रन बनाए हैं. इस दौरान शेफाली वर्मा ने 19 अर्धशतक जमाए हैं. शेफाली वर्मा का T20I में हाईएस्ट स्कोर 81 रन है.

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें टीम इंडिया ने 14 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी. उस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया था. आंकड़े साफ तौर पर भारत के पक्ष में हैं.

दुबई की पिच कैसी होगी?

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच अब तक स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार नजर आई है. हालांकि, क्रीज पर समय बिताने के बाद बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो सकता है. स्मृति मंधाना व शेफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी और हरमनप्रीत कौर का अनुभव व दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी भारत को पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार बनाती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES