IND vs NZ: अय्यर-गंभीर ने पांचवें T20I से काटा दो खिलाड़ियों का पत्ता, भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती की करवाई एंट्री
सीरीज के पहले चार मैचों में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन पांचवें मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा है.
न्यूजीलैंड ने रविवार को हेमिल्टन के सेडॉन पार्क मैदान पर भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी T20I मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत पहले ही सीरीज में 3-1 की बढ़त के साथ इसे अपने नाम कर चुका है. लगातार तीन मैचों में अजेय रहने के बाद, ईडन पार्क में 260 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. न्यूजीलैंड के लिए, इस बेहद रोमांचक सीरीज का समापन जीत के साथ करने का यह एक अच्छा मौका होगा.
भारतीय टीम के लिए यह एक और मौका होगा, जब वे दिखा सकेंगे कि वे T20I में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन क्यों हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार भारत की प्लेइंग इलेवन में वापस आ गए हैं. भुवनेश्वर कुमार को मयंक यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. भुवनेश्वर कुमार के अलावा, लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी न्यूजीलैंड के खिलाफ इस पांचवें T20I में खेल रहे हैं. वरुण चक्रवर्ती को अक्षर पटेल की जगह टीम में शामिल किया गया है.
भारत पहले बल्लेबाजी करेगा
अक्षर पटेल ने इस T20I सीरीज में भारत के लिए शुरुआती चार मैच खेले थे, लेकिन वह बल्ले और गेंद, दोनों से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. पांचवें T20I मैच में भारत पहले बल्लेबाजी करेगा. न्यूजीलैंड ने भी इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. मैट फिशर की जगह ब्लेयर टिकनेर को टीम में वापस लाया गया है.
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने क्या कहा?
भारतीय टीम के लिए यह एक और मौका होगा, जब वे दिखा सकेंगे कि वे T20I में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन क्यों हैं. टॉस के दौरान, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, 'मुझे तो लग ही रहा था कि मैं टॉस हार जाऊंगा. हम गेंदबाजी करेंगे. हां, मुझे लगता है कि यह एक नई पिच है, जो ठीक लग रही है. आमतौर पर यहां का विकेट काफी अच्छा खेलता है. मुझे लगता है कि बाद में थोड़ी ओस भी पड़ सकती है. जाहिर है कि यह एक चुनौती है, क्योंकि न्यूजीलैंड में मैदान छोटे होते हैं. आपको जल्दी से खुद को ढालना पड़ता है. मुझे लगता है कि आपको अपनी रणनीति को लेकर काफी समझदारी दिखानी होगी.'
मिचेल सेंटनर ने कहा, 'मुझे लगता है कि देश भर में मैदान के डाइमेंशन थोड़े अलग-अलग होते हैं. ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान की तरह हेमिल्टन के सेडॉन पार्क मैदान में अगर थोड़ा बाउंस मिले, तो यह काफी अच्छा रहेगा. मुझे लगता है कि हमारी योजनाएं वैसी ही हैं और अगर पिच सपाट हुई, तो हमें उसके हिसाब से खुद को ढालना होगा.'
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पूरी सीरीज में हमने बल्लेबाजी अच्छी की है और गेंदबाजी में, हमने अपनी योजनाओं में थोड़ा बदलाव किया है. पिछली रात विकेट पर थोड़ी ज्यादा मदद थी, जो तेज गेंदबाजों (सीमर्स) के लिए अच्छी बात थी. इसलिए, अगर यहां सेडन पार्क में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है, क्योंकि यहां अक्सर थोड़ी उछाल मिल जाती है तो उम्मीद है कि ऐसा ही होगा. हमने एक बदलाव किया है. ब्लेयर टिकनर वापस आ गए हैं और मैट फिशर बाहर हो गए हैं.'
श्रेयस अय्यर ने किसे किया बाहर?
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान बताया कि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार खेलेंगे, जबकि अक्षर पटेल और मायक यादव बाहर रहेंगे. श्रेयस अय्यर ने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे. बिल्कुल, हम पहले बल्लेबाजी करके खुद को परखना चाहते थे, क्योंकि पिछले चारों मैचों में हमने लक्ष्य का पीछा किया था. इसलिए हम यह देखना चाहते थे कि पहली पारी में पिच कैसा बर्ताव करती है.'
श्रेयस अय्यर ने कहा, 'ऑकलैंड में मैदान का आकार अलग था. कुछ बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजों की योजनाएं भी थोड़ी अलग थीं, लेकिन हमें सामने वाले की तारीफ भी करनी चाहिए. ग्लेन फिलिप्स ने शानदार पारी खेली. हालांकि, यह जरूरी है कि हम अपनी सूझबूझ से काम लें, अपनी योजना के अनुसार गेंदबाजी करें और पिच की जरूरत को समझें. हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं. वरुण और भुवी टीम में आए हैं. वरुण काफी समय से अपने मौके का इंतजार कर रहे थे, और आज मुझे लगा कि टीम मीटिंग के दौरान उन्होंने बहुत अच्छी बात कही. वह काफी उत्साहित हैं और इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं.'
प्लेइंग इलेवन
भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनेर