SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IND vs NZ 2nd T20I: वैभव की वापसी से फंसेगा पेंच, कौन करेगा नंबर-3 पर बैटिंग? दूसरे T20I में ऐसी हो सकती है Playing XI

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 23, 2026, 01:58 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 06:18 PM IST
Image Credit: India vs New Zealand T20I Series 2026
Join

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (24 अक्टूबर) को खेला जाएगा. पहले T20I मैच में 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर टीम इंडिया ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. अब भारतीय टीम की नजरें दूसरे T20I में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होंगी. यह मुकाबला भी क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेला जाएगा. 

दूसरे T20I मैच से पहले ईशान किशन की चोट ने भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर चर्चा तेज कर दी है. दरअसल, ईशान किशन चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं. उन्हें यह चोट न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I मुकाबले के दौरान लगी थी. ईशान की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग XI में बदलाव करना पड़ सकता है. ऐसे में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना है.

वैभव की वापसी से फंसेगा पेंच

ईशान किशन के बाहर होने से वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम में जगह बनाने का रास्ता खुल सकता है. बिहार के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 4 जुलाई को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वह पिछली बार एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के गोल्ड मेडल मैच में भारत की ओर से खेले थे. अगर वैभव को दूसरे टी20 की प्लेइंग XI में शामिल किया जाता है, तो वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- WTC Final 2027: साउथ अफ्रीका की जीत ने खोल दिए दरवाजे, अब WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत? ये रहा पूरा समीकरण

कौन करेगा नंबर-3 पर बैटिंग?

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वे उसे एक बड़ी पारी में नहीं बदल पाए और 12 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हो गए. अगर वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरते हैं, तो संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है. संजू सैमसन ने एशियन गेम्स 2026 में भी भारत के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी की थी, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. ऐसे में दूसरे T20I मैच में उनके पास अपनी बल्लेबाजी से धमाका करने का मौका होगा. श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर और अक्षर पटेल प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बरकरार रखेंगे.

ये भी पढ़ें- जो रूट ने बदल दिया इतिहास, खड़ा किया 8000 रन का पहाड़, इंग्लैंड का हर बल्लेबाज फेल

भुवनेश्वर कुमार एंड कंपनी को करना होगा कमाल 

पहले T20I मैच में भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव की भारतीय तेज गेंदबाजों की तिकड़ी कीवी बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रही थी. ऐसे में, शनिवार को होने वाले दूसरे T20I मैच में वे अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करने की उम्मीद करेंगे. सीरीज के पहले मैच में, भारत ने अपनी टीम में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के होने के बावजूद किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर को नहीं खिलाया. शनिवार के मैच की प्लेइंग इलेवन में भी उनके शामिल होने के आसार कम ही हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES