बारिश करेगी टीम इंडिया का खेल खराब? दूसरे ODI से पहले वेलिंगटन में बड़ा अलर्ट, मौसम का डरावना अपडेट आया सामने
दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में बारिश के कारण मुकाबले में कटौती या रुकावट होने की पूरी संभावना है. छोटी बाउंड्री वाली वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम की इस पिच पर बाद में बल्लेबाजी करना आसान रहेगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कल यानी शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत अभी 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं. मैच के दौरान बारिश का खलल पड़ सकता है. शनिवार को, यानी मैच के दिन, वेलिंगटन में बारिश होने की काफी संभावना है. बुधवार को ऑकलैंड में दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले ODI मैच में भी बारिश ने बाधा डाली थी. बारिश के कारण पहले ODI मैच में ओवर कम कर दिए गए थे और भारत को DLS नियम के तहत 143 रन का लक्ष्य मिला था. भारत ने इस मैच को 5 विकेट (DLS) से जीत लिया.
वेलिंगटन में होने वाले दूसरे ODI मैच में भी बारिश की रुकावट देखने को मिल सकती है. दूसरे ODI मैच से एक दिन पहले शुक्रवार को वेलिंगटन शहर में लगातार बारिश होती रही, जिसके चलते दोनों टीमों को अपना तय ट्रेनिंग सेशन रद्द करना पड़ा. ट्रेनिंग सेशन मैच वाले मैदान हेनरी स्टेडियम के बजाय बेसिन रिजर्व में होने थे, लेकिन न्यूजीलैंड ने अपनी प्रैक्टिस एक इनडोर स्टेडियम में शिफ्ट कर ली, जबकि भारत ने अपना ट्रेनिंग सेशन पूरी तरह से रद्द कर दिया.
वेलिंगटन में बारिश बन सकती है विलेन
वेलिंगटन में कल यानी शनिवार को होने वाले दूसरे ODI मैच पर बारिश का भारी खतरा मंडरा रहा है. दिन के समय बारिश की संभावना 60 प्रतिशत है, जबकि रात में बारिश के 55 प्रतिशत आसार हैं. मैच के दौरान ओवर कम होने की संभावना भी काफी कम लग रही है, क्योंकि मैच शुरू होने के समय बारिश के 60 प्रतिशत आसार हैं और आसमान में 99 प्रतिशत बादल छाए रहने का अनुमान है. शाम के समय बारिश की संभावना में केवल 5 प्रतिशत की कमी आएगी और रात भर बारिश के आसार बने रहेंगे. एक्यूवेदर के अनुसार मैदान के ऊपर लगातार घने बादल छाए रहेंगे. दिन के समय तापमान अधिकतम 19°C तक जा सकता है और फिर 17°C के आसपास रह सकता है, जबकि रात में तापमान गिरकर 12°C तक आ सकता है.
कैसी होगी वेलिंगटन की पिच?
वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों की मदद करती है. जो गेंदबाज सटीक लाइन और लेंथ बनाए रखते हैं, वे शुरुआत में विकेट हासिल कर सकते हैं. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है, क्योंकि पिच पर गेंद का उछाल काफी समान रहता है. बल्लेबाज छोटी स्क्वायर बाउंड्री को भी निशाना बना सकते हैं, जो केवल 60 मीटर की दूरी पर है. डे-नाइट के मैचों में शाम की नमी के कारण आउटफील्ड पर अक्सर काफी ओस गिर जाती है. इससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करना काफी आसान हो जाता है.