App

बैतूल के 1139 गांवों में बदलेगी हजारों परिवारों की किस्मत, जमीन-मकान की फ्री रजिस्ट्री शुरू

बैतूल जिले में स्वामित्व योजना के तहत 45 हजार परिवारों को जमीन और मकान की फ्री रजिस्ट्री कराकर कानूनी मालिकाना हक दिया गया है. धनतेरस पर साकादेही गांव में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके की मौजूदगी में हितग्राहियों को लाभ मिला.

बैतूल के 1139 गांवों में बदलेगी हजारों परिवारों की किस्मत, जमीन-मकान की फ्री रजिस्ट्री शुरू
Image Credit: ZEE NEWS

बैतूल जिले के 45 हजार परिवारों के लिए धनतेरस इस बार खुशियों की सौगात लेकर आया है. जिले के 1139 गांवों में रहने वाले 1 लाख 15 हजार परिवार वर्षों से जिस जमीन और मकान पर परिवार रह रहे थे, अब उस पर उन्हें बिना किसी शुल्क के कानूनी मालिकाना हक दिलाने की बड़ी पहल मोहन सरकार द्वारा की जा रही है.

स्वामित्व योजना के तहत मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने पट्टाधारी हितग्राहियों को फ्री रजिस्ट्री का लाभ देना शुरू कर दिया है. बैतूल जिले में अब तक 45 हजार हितग्राहियों की जमीन और मकान की रजिस्ट्री कर उन्हें मालिकाना हक दिया जा चुका है.

सभी पात्र हितग्राहियों की फ्री रजिस्ट्री पूरी

धनतेरस के मौके पर साकादेही गांव में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और जिला प्रशासन की मौजूदगी में हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया गया. खास बात यह है कि साकादेही गांव के सभी पात्र हितग्राहियों की फ्री रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है.

दरअसल, स्वामित्व योजना का उद्देश्य उन परिवारों को उनकी जमीन और मकान का कानूनी मालिकाना हक देना है, जिनके पास वर्षों से पट्टा तो था. लेकिन पंजीकृत दस्तावेज नहीं होने के कारण वे अपनी संपत्ति का पूरी तरह उपयोग नहीं कर पाते थे.

हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई

अब रजिस्ट्री होने के बाद इन परिवारों के लिए बैंक से ऋण लेने, संपत्ति के दस्तावेजी लेनदेन करने और कानूनी विवादों में अपना अधिकार साबित करने का रास्ता आसान होगा. धनतेरस के शुभ अवसर पर मिले इस तोहफे से हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई. लोगों का कहना है कि सरकार के इस फैसले ने उन्हें सिर्फ कागजी दस्तावेज नहीं, बल्कि अपनी संपत्ति पर मजबूत कानूनी अधिकार दिया है.

अब तक 45 हजार हितग्राहियों की फ्री रजिस्ट्री की जा चुकी

बैतूल कलेक्टर ने बताया कि जिले के 1139 गांवों में करीब 1 लाख 15 हजार पट्टाधारी हितग्राहियों को इस योजना के दायरे में लाया गया है. इनमें से अब तक 45 हजार हितग्राहियों की फ्री रजिस्ट्री की जा चुकी है. शेष पात्र हितग्राहियों को भी आने वाले दिनों में योजना का लाभ दिलाकर उनकी संपत्ति का पंजीयन कराया जाएगा.

मालिकाना हक के पक्के दस्तावेजों का इंतजार

यानी आने वाले समय में बैतूल जिले के हजारों परिवारों को अपनी जमीन और मकान का कानूनी मालिकाना हक मिलने जा रहा है. सरकार की इस पहल ने धनतेरस पर उन परिवारों के घरों में खुशियों का नया उजाला किया है, जो वर्षों से अपनी ही जमीन पर मालिकाना हक के पक्के दस्तावेजों का इंतजार कर रहे थे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More