SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टी20 के बाद वनडे में भी क्लीन स्वीप: वैष्णवी का पंजा, प्रतिका-शेफाली का प्रहार; भारत ने किया जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम कर लिया है. तीसरे वनडे में टीम इंडिया को आठ विकेट से जीत मिली. वैष्णवी शर्मा ने गेंद तो प्रतीका रावल और शेफाली ने बल्ले से कमाल दिखाया.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 28, 2026, 10:31 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 10:35 PM IST
Image Credit: भारतीय महिला क्रिकेट टीम. X/@BCCIWomens
Join

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को आठ विकेट से परास्त कर दिया. वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में जिम्बाब्वे का सफाया कर दिया. इससे पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज में भी क्लीन स्वीप किया था. प्रतिका रावल को तीन मैचों में कुल 220 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया. तीसरे वनडे में पांच विकेट लेने वाले वैष्णवी शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं.

जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन एनकोमो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. 11 में से सिर्फ चार बल्लेबाज ही टीम के लिए दहाई अंक तक पहुंच पाईं. ओपनर मोडेस्टर मुपाचिकवा ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए. कप्तान एनकोमो ने 35 रनों का योगदान दिया. चिएड्जा धुरुरू ने 20 और न्याशा ग्वानजुरा ने 10 रन टीम के स्कोर में जोड़े. जिम्बाब्वे की पूरी टीम 39.5 ओवर में 131 रन पर सिमट गई.

 

 

वैष्णवी बरपाया कहर

भारत के लिए गेंदबाजी में 20 साल की वैष्णवी शर्मा कमाल कर दिखाया. उन्होंने अपने तीसरे वनडे मैच में ही 5-फर (पारी में 5 या उससे अधिक विकेट) ले लिया. वैष्णवी का इंटरनेशनल क्रिकेट (वनडे या टी20) में पहला 5-फर है. उनका साथ क्रांति गौड़ और सायली सतघरे ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.

 

 

बल्लेबाजों ने मचाया धमाल

132 रन के टारगेट का पीछा करने आई भारतीय टीम ने पहली ही गेंद पर यास्तिका भाटिया का विकेट गंवा दिया. यास्तिका खाता भी नहीं खोल पाईं. यहां से प्रतिका रावल और हरलीन देओल ने दूसरे विकेट के लिए 51 गेंदों पर 59 रनों की साझेदारी की. हरलीन 19 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुईं. उनके बाद क्रीज पर आईं शेफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे की गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने प्रतिका के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 गेंद पर नाबाद 74 रन जोड़े. प्रतिका ने 56 गेंद पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहीं. शेफाली ने 26 गेंद पर ही नाबाद 51 रन ठोक दिए. उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. भारत ने 17.2 विकेट पर 133 रन बनाकर मैच को जीत लिया.

 

 

ये भी पढ़ें: WPL नीलामी में सिर्फ 1 खिलाड़ी बनी करोड़ी, यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 8 प्लेयर्स खरीदे; मुंबई ने 6 अनकैप्ड पर लगाया दांव

टी20 और वनडे सीरीज के सभी मैचों के नतीजे

16 अक्टूबर: पहला टी20- रायपुर- भारत 4 विकेट से जीता
18 अक्टूबर: दूसरा टी20- रायपुर- भारत 9 विकेट से जीता
20 अक्टूबर: तीसरा टी20- रायपुर- भारत 92 रन से जीता
23 अक्टूबर: पहला वनडे- वडोदरा- भारत 9 विकेट से जीता
25 अक्टूबर: दूसरा वनडे- वडोदरा- भारत 121 रन से जीता
28 अक्टूबर: तीसरा वनडे- वडोदरा- भारत 8 विकेट से जीता.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES