SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वेस्टइंडीज से 'फाइनल' मैच: बेंगलुरु में टीम इंडिया का कैसा रिकॉर्ड? 7 साल बाद घर में टी20 सीरीज हारने का खतरा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला बेंगलुरु में होना है. दोनों टीमें सीरीज में 2-2 की बराबरी हैं और पांचवां मुकाबला फाइनल की तरह है. आइए जानते हैं कि बेंगलुरु में भारत का रिकॉर्ड कैसा है?

Written By Rohit Raj
Published: Oct 15, 2026, 09:57 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 10:03 PM IST
Image Credit: भारत बनाम वेस्टइंडीज. BCCI
Join

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में 17 अक्टूबर (शनिवार) को खेला जाएगा. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की वापसी हुई है. यहां 16 अक्टूबर 2024 को टेस्ट मैच का आयोजन हुआ था. उसके बाद 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के आईपीएल चैंपियन बनने के बाद स्टेडियम के बाहर जीत का जश्न मना रहे कई फैंस भगदड़ में मारे गए थे. चिन्नास्वामी में फिर कोई मैच नहीं हुआ. अब आखिरकार इस प्रतिष्ठित स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो रही है.

भारत यहां पिछली बार 17 जनवरी 2024 में टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. अफगानिस्तान के खिलाफ उस मैच में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए थे. इसके जवाब में अफगान टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 212 रन बनाकर मैच को बराबरी पर ला दिया. इसके बाद दो सुपर ओवर में हुए और तब भारत को जीत मिली थी.

बेंगलुरु में भारत का रिकॉर्ड

भारत ने बेंगलुरु में अब तक 8 टी20 मैच खेले हैं. इसमें टीम इंडिया को 4 मैचों में जीत मिली है. टीम इंडिया को बेंगलुरु में तीन हार का सामना करना पड़ा है.

2012- भारत को पाकिस्तान ने 5 विकेट से हराया
2016- भारत ने बांग्लादेश को 1 रन से हराया
2017- भारत ने इंग्लैंड को 75 रन से हराया
2019- भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से हराया
2019- भारत को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से हराया
2022- भारत और साउआथ अफ्रीका का मैच बेनतीजा रहा
2023- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया
2024- भारत ने अफगानिस्तान को सुपर ओवर में हराया

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में होगा IND vs WI सीरीज का फैसला: कोहली के मैदान पर कैसा है भारत-वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड?

7 साल बाद सीरीज हार का खतरा

भारत अपने घरेलू मैदान पिछली बार 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज हारा था. उसके बाद से घर में सीरीज नहीं गंवाई है. इस वेस्टइंडीज के फॉर्म को देखते हुए फैंस को हार का डर सता रहा है. टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर 5 मैचों की टी20 सीरीज 6 बार खेली है और 5 में उसे जीत मिली. एक सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी.

ये भी पढ़ें: स्कोरबोर्ड पर 200+ रन देखते ही घुटने टेक देता है भारत का सबसे तूफानी बल्लेबाज, आंकड़े दे रहे गवाही

घरेलू मैदान पर 5 मैचों की सीरीज में भारत का प्रदर्शन
2021- न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया
2022- साउथ अफ्रीका से 2-2 से बराबर
2023- ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया
2025- इंग्लैंड को 4-1 से हराया
2025- साउथ अफ्रीका को 3-1 से हराया
2026- न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES